Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bareilly Fun City : शुरू हुआ नया वाटर स्लाइड, 30 फीट ऊंचा टॉवर कराएगा वाटर स्लाइडिंग का नया अहसास

Bareilly Fun City फन सिटी में वाटर स्लाइडिंग का खास अहसास हाेगा। यह अहसास 30 फुट ऊंचा टावर कराएगा। जहां से 250 फ़ीट लंबी वाटर स्लाइड मिलेगी। जाे कि एक नये पूल में जाकर उतारती है। स्लाइड का मजा एक ट्यूब में बैठ कर लिया जा सकता है।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Thu, 09 Jun 2022 02:00 PM (IST)
Hero Image
Bareilly Fun City : शुरू हुआ नया वाटर स्लाइड, 30 फीट ऊंचा टॉवर कराएगा वाटर स्लाइडिंग का नया अहसास

बरेली, जेएनएन। Bareilly Fun City News : गर्मी के माैसम में बरेली का फन सिटी नए वाटर स्लाइड से वाटर स्लाइडिंग का खास अहसास कराएगा। जिसके लिए उसने वाटर पार्क में 30 फ़ीट ऊंचे टावर को शुरू किया है। जहां से यह 250 फ़ीट लंबी वाटर स्लाइड एक नये पूल में जाकर उतारती है। इस स्लाइड का मजा एक ट्यूब में बैठ कर ले सकते है। जिसमें एक बार में दो ही व्यक्ति राइड का मज़ा ले सकते है। पिछले दो महीनो से इस स्लाइड की फिटिंग गुजरात के इंजीनियर कर रहे थे। डायरेक्टर अनिल अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि इसे आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है।

माैजूद है फन सिटी वाॅॅटर पार्क

बरेली में गर्मियों की छुट्टियों में वाटर पार्क जाने का मन बना रहे है तो फन सिटी वॉटर पार्क एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पीलीभीत बाईपास रोड़ पर पर स्थित फन सिटी वॉटर पार्क में बच्चों के झूलाें सहित कई वाॅटर बाॅडीज मौजूद है जिनका लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों के लिए ट्रेन आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। फन सिटी में मस्ती करने सहित सेल्फी लेने के लिए भी कई ऐसे प्वाइंट ऐसे है जहां आराम से सेल्फी ले सकते है। हालांकि इस वाटर पार्क में अन्य सुविधाएं भी मौजूद है।

जानिए पार्क की टाइमिंग और टिकट

फन सिटी सप्ताह में सातों दिन खुलता है। जो सुबह 10:30 बजे शाम 7 बजे तक खुला रहता है। इस वाटर पार्क में 350 रूपए का टिकट है। जिसमें छह झूलें झूलने की सुविधा मिलती है। जिसमें झूले का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा वाटर पार्क का टिकट 600 रूपए का है। इसमें वाटर स्पोर्टस का भी शुल्क समाहित है। इसके अतिरिक्त एक नई राइड बनाई गई है।इसके अलावा सिनेमा राइड की भी सुविधा है। जिसका शुल्क 100 रूपये है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पर लाइव गार्ड मौजूद रहते है।