Move to Jagran APP

UP News: हाउस टैक्स में मिल रही छूट, जनता ज्‍यादा से ज्‍यादा ले लाभ; इसलिए छुट्टी पर काम करेंगे कर्मचारी

UP News बरेली नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में संपत्ति कर वसूली बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। निगम ने अक्टूबर तक चल रही 10 प्रतिशत की छूट का लाभ आमजन को अधिक से अधिक मिले इसके लिए रविवार की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। वार्डों में कैंप की संख्या बढ़ाकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Nilesh Pratap Singh Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 19 Oct 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
UP News: शहर भर में अब तक 20 हजार लोगों ने 15 करोड़ की संपत्तिकर जमा की है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, बरेली ।  UP News: नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर तक चल रही 10 प्रतिशत की छूट का लाभ आमजन को अधिक से अधिक मिले इसके लिए रविवार की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।

नगर आयुक्त ने अक्टूबर के बचे हुए रविवार को मुख्य कार्यालय के साथ सभी जोनल कार्यालयों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही वार्डों में कैंप की संख्या बढ़ाकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं।

भवनों को चिह्रिंत कर नए सिरे प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम लागू

नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए लंबे समय से संपत्तिकर भरने से बच रहे भवनों को चिह्रिंत कर नए सिरे प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। सर्वे में शहर के 80 वार्डों में 82897 नए भवन के साथ पूरे शहर में संपत्तियों की संख्या 2,28,385 पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- Dehradun में सालाना खर्च देकर ''पालें'' घड़ियाल-गुलदार, उल्लू के लिए आ रहे बंपर आवेदन

इसमें 1,82,333 आवासीय, 18,014 व्यावसायिक व 28,038 मिश्रित हैं। सर्वे में बड़ी संख्या में नए भवनों के सामने आने के बाद अधिक से अधिक वसूली हो इसके लिए नगर निगम ने अक्टूबर तक 10 प्रतिशत की छूट दी है। शहर भर में अब तक 20 हजार लोगों ने 15 करोड़ की संपत्तिकर जमा की है।

एक नजर में संपत्तियां व अन्य विवरण

  • जीआइएस सर्वे चिह्रिंत नए भवन : 82897
  • शहर के 80 वार्ड में कुल भवन : 2,28,385
  • चालू वित्त वर्ष में अब तक वसूली : 15 करोड़
  • अब तक संपत्तियों से हुई वसूली : 20 हजार
  • मिश्रित संपत्तियाें की संख्या : 28,038
  • आवासीय संपत्तियाें की संख्या : 1,82,333
  • व्यावसायिक संपत्तियों की संख्या : 18,014
  • अक्टूबर तक मिलने वाली छूट : 10 प्रतिशत

अब तक सिर्फ 36 हजार लोग ही दे रहे थे टैक्स

नगर निगम टैक्स विभाग के रिकार्ड के अनुसार शहर में विकास के लिए नगर निगम की राह देखने वाले लोग खुद की जिम्मेदारी के प्रति संजीदगी कम दिखा रहे। बीते वर्ष तक शहर में दो लाख से अधिक भवनों में सिर्फ 36 हजार संपत्तियों के स्वामी ने ही संपत्तिकर जमा किया था। हालांकि इस वर्ष आमजन में संपत्तिकर जमा करने को लेकर गंभीरता दिख रहा है। अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने संपत्तिकर जमा किया है।

यह भी पढ़ें- अब मुकदमा दर्ज करने से नहीं बच पाएगी पुलिस, इस लिंक से ऑनलाइन कीजिए किसी भी अपराध पर एफआइआर

आनलाइन पर एक प्रतिशत अधिक छूट

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि दीपपर्व पर पड़ने वाले आगामी दोनों रविवार को भी मुख्यालय के साथ सभी जोनल कार्यालय खोले जाएंगे। जहां आमजन अपने टैक्स जमा कर सकेंगे।

बताया कि शहर में बैंक आफ बड़ौदा के 150 से अधिक ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। बताया कि पेटीएम- गूगल पे या निगम के अन्य प्लेटफार्म पर आनलाइन टैक्स जमा करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

चालू वित्त वर्ष में नगर निगम की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के साथ बिल भी जारी किए जा रहे हैं। दीपपर्व पर भी लोग पूर्व की तरह संपत्तिकर जमा कर सकें इसके लिए आगामी दोनों रविवार की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। लोग मुख्यालय के साथ सभी जोनल कार्यालयों पर पूर्व की तरह टैक्स जमा कर सकेंगे। - प्रदीप कुमार मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।