Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bareilly News : विस्फोट मामले के पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, तीन और गिरफ्तार

Bareilly News in Hindi वहीं दो अक्टूबर को सिरौली के कल्याणपुर में रहमान शाह के घर पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। धमाके में दो बच्चों समेत छह लोगों की जान चली गई थी। जबकि रहमान शाह उसकी पत्नी छोटी बेगम और नासिर की पत्नी (रहमान की बेटी) फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 06 Oct 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, बरेली। कल्याणपुर में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के फरार पांच आरोपितों पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं।

दो अक्टूबर को सिरौली के कल्याणपुर में रहमान शाह के घर पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। धमाके में दो बच्चों समेत छह लोगों की जान चली गई थी। जबकि, रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम और नासिर की पत्नी (रहमान की बेटी) फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने मामले में रहमान शाह, नासिर, नाजिम, वाहिद, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की थी।

घटना के मुख्य आरोपित नासिर को पुलिस ने प्राथमिकी लिखने के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार देर रात पुलिस ने फरार पांच आरोपितों वाहिद, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां व मोहम्मद मियां के विरुद्ध 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने शनिवार रात को हो नाजिम, हसनैन और वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। फरार दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें