Move to Jagran APP

Bareilly nagar nigam : कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिए भाजपा ने चार और सपा ने तीन प्रत्याशी किए घोषित

नगर निगम बोर्ड की सोमवार को होने वाली बैठक में कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए भाजपा ने चार और सपा ने तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अगर एक भी प्रत्याशी नाम वापस लेगा तो चुनाव निर्विरोध संपन्न हो जाएगा।

By Sant ShuklaEdited By: Updated: Mon, 18 Jan 2021 01:27 PM (IST)
Bareilly nagar nigam : कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिए भाजपा ने  चार और सपा ने तीन प्रत्याशी किए घोषित
अगर एक भी प्रत्याशी नाम वापस लेगा तो चुनाव निर्विरोध संपन्न हो जाएगा।

 बरेली, जेएनएन। नगर निगम बोर्ड की सोमवार को होने वाली बैठक में कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए भाजपा ने चार और सपा ने तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अगर एक भी प्रत्याशी नाम वापस लेगा तो चुनाव निर्विरोध संपन्न हो जाएगा।

कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का कार्यकाल आज खत्म हो जाएगा। इस कारण उपसभापति छंगामल मौर्य, पार्षद अजय प्रताप सिंह चौहान, मुकेश सिंघल, शशि सक्सेना, महलका कुरैशी और रईस मियां अब्बासी को सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इनके स्थान पर छह नए सदस्यों के लिए चुनाव किया जाएगा। चुनाव से पहले भाजपा ने चार प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने बताया कि कार्यकारिणी समिति के लिए पार्षद महेश राजपूत, राजकुमार गुप्ता, अमित गिहार और कपिल कांत का नाम घोषित किया गया है। अगर छह से अधिक प्रत्याशी मैदान में आते हैं तो चुनाव होगा। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि पार्टी ने पार्षद शमीम अहमद, तबस्सुम नफीस व रेनू यादव को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्षद पार्टी के निर्णय के विरोध में नामांकन कराता है या क्रास वोट करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इसके पहले सपा में कार्यकारिणी सदस्य को लेकर खींचतान मची हुई थी। कुछ पार्षद इसके लिए पैरवी में भी लगे हुुए थे कि उनका नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिए जाए लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद पार्टी ने तीन नामों की घोषणा की है।