Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2021 Market : बरेली में कानपुर के कुर्ते और बनारसी साड़ियों की धूम, जानिए क्या रही स्थिति

Dhanteras 2021 Market दीपावली से पहले कपड़ों का बाजार भी ग्राहकों के लिए तैयार है। शहर के बड़े कपड़ा शोरूम से लेकर आउटलुक तक में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कपड़ा बाजार में ब्रांडेड कंपनियों की अलग-अलग रेंज की वैरायटी बाजार में आई हैं।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Tue, 02 Nov 2021 08:30 AM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2021 Market : बरेली में कानपुर के कुर्ते और बनारसी साड़ियों की धूम

बरेली, जेएनएन। Dhanteras 2021 Market : दीपावली से पहले कपड़ों का बाजार भी ग्राहकों के लिए तैयार हो गया है। सोमवार को शहर के बड़े कपड़ा शोरूम से लेकर आउटलुक तक में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कपड़ा बाजार में ब्रांडेड कंपनियों की अलग-अलग रेंज की वैरायटी बाजार में आई हैं। जींस-टी शर्ट, कुर्ता-पायजामा युवा वर्ग की पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों ने आगामी सहालग को देखते हुए कलेक्शन तैयार किया है। वहीं ग्राहक भी सर्दी व सहालग को देखते हुए खरीदारी कर रहे हैं। पुरुष व लड़के जहां इंडो वेस्टन, शेरवानी, ब्लेजर के साथ ही कानपुर का कुर्ता पसंद कर रहे हैं। वहीं लड़कियां भी कानपुर की फैंसी ड्रेस, लहंगा, लांचा, फैंसी ड्रेस जो कि मुंबई, कानपुर, लुधियाना, दिल्ली के आइटम को पसंद किया जा रहा है। जबकि बच्चों के लिए जैकेट्स, हूडी सबसे अधिक खरीदी जा रही है।

कुर्ता-पायजामा व लहंगे की बढ़ी मांग 

दीपावली के त्योहार को लेकर पुरुष जहां डिजायनर कुर्ता-पायजाम की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं वहीं महिलाएं डिजाइनर साड़ियां अधिक पसंद कर रहीं हैं। लहरिया, जड़ी-बूटा नए डिजाइन की साड़ियां भी महिलाएं खूब पसंद कर रहीं हैं। जबकि पुरुष लगन को देखते हुए नई-नई वैरायटी के कोट-पेंट व शेरवानी की अधिक मांग कर रहे हैं।

युवाओं पर छाया हूडी और लेदर जैकेट का खुमार

मेन्स वियर में बच्चे हों या युवा उन पर हुडी और लेदर जैकेट का खुमार है। फुल स्लीव्स कैप टी-शर्ट, डिजाइनर टीशर्ट के युवा दीवाने हैं। इसके अलावा बुलन टीशर्ट और लेदर जैकेट की डिमांड भी युवा बड़ी संख्या में कर रहे हैं। वहीं हाफ कोटी, बास्केट, हाफ जैकेट को भी युवा खूब खरीद रहे हैं।

महिलाओं को लुभा रहे गर्म बनारसी शूट 

इस बार बाजार में महिलाओं के लिए परंपरागत कार्डिगन के अलावा नई वैरायटी भी है। लड़कियों के लिए फुल स्लीव्स टाप, डेनिम टाप, लांग टाप, गाउन, करेप्टोप, प्लाजो सेट के साथ-साथ स्वेटर व जैकेट भी उपलब्ध है। वहीं महिलाओं में लंबे वुलेन शूट का क्रेज भी बरकरार है। इसके अलावा बाजार में गर्म बनारसी शूट भी आए हैं।

एक नजर गारमेंट्स बाजार पर

कुल रजिस्टर्ड होल सेल दुकानें - 65

वार्षिक टर्नओवर - 500 करोड़ से अधिक

कुल रिटेलर - 500 से अधिक

वार्षिक टर्नओवर - 1200 करोड़ से अधिक

मार्केट की स्थिति अब ठीक है। दशहरा के बाद से ग्राहक आना शुरु हो गए हैं। उत्तराखंड से भी लोग बरेली कपड़े की खरीदारी करने आ रहे हैं। - रोमी सेठी, बांबे होजरी

कंपनी की ओर से दीपावली को देखते हुए 50 प्रतिशत डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है। हर प्रकार की कलेक्शन त्योहार व सर्दी को देखकर रखा है। - जयदीप अग्रवाल, फैक्ट्री आउटलेट

त्योहार के बाद सहालग व सर्दी का सीजन है। ऐसे में ग्राहक डिजाइनर कलेक्शन की मांग कर रहे हैं। सबसे अधिक मुंबई की डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है। - नरेंद्र गुप्ता, सलेक्शन प्वाइंट

बनारसी में सिल्क की साड़ी सबसे अधिक महिलाओं को पसंद आ रही है। इसके अलावा गुजरात के लहंगा, जोधपुर का प्रिंट वर्क भी लोगों को भा रहा है। - आदित्य अग्रवाल, साड़ी म्यूजियम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर