Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बरेली में हरियाली तीज पर महिलाओं ने झूला झूलते हुए सावन के गीतकर की पति की लंबी उम्र की कामना

Hariyali Teej 2021 कोरोना काल के बीच सुहागिनों में भारी उत्साह दिखा। दिनभर में बाजार में मेंहदी लगवाने का सिलसिला चलता रहा तो वहीं मिठाई की दुकानों पर भी घेवर और फैनी की जमकर खरीदारी हुई। सोलह श्रृंगार के सामान से बाजार से बाजार सजे रहे।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Thu, 12 Aug 2021 12:45 PM (IST)
Hero Image
सावन में मेहंदी लगवाने का अपना अलग क्रेज है। बरेली के आइआइएफटी की छात्राओं ने अपनी पीठ पर मेहंदी रचाई।

बरेली, जेएनएन। Hariyali Teej 2021 : कोरोना काल के बीच सुहागिनों में भारी उत्साह दिखा। दिनभर में बाजार में मेंहदी लगवाने का सिलसिला चलता रहा तो वहीं मिठाई की दुकानों पर भी घेवर और फैनी की जमकर खरीदारी हुई। सोलह श्रृंगार के सामान से बाजार से बाजार सजे रहे। किसी ने घर तो किसी ने सहेलियों के साथ तीज का पर्व मनाया।

कोविड के चलते अधिकतर महिलाओं ने घर पर सास व नंद को सिंदारा देकर पति की लंबी उम्र के लिए आर्शीवाद मांगा। साथ ही उपहार देकर पर्व की खुशी का इजहार किया। दरअसल मान्यताओं ने अनुसार इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए महिलाओं ने भगवान शंकर और पार्वती की आराधना कर अंखड सौभाग्यवती के लिए कामना की। वहीं कुछ जगहों पर महिलाओं ने अपनी सहेलियों के साथ ही तीज के पर्व को मनाया।

सावन के गीत मल्हार गाकर मनाई तीज : भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में साईंनाथ मंडल व हरर्मिलाप मंडल द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन महिला मोर्चा महामंत्री नंदा अग्रवाल के निवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष इंदु सेठी ने सावन के गीत मल्हार लोकगीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डा. निवेदिता श्रीवास्तव के साथ ही प्रतिभा जौहरी व सुधा सक्सेना ने ढोलक पर अपनी प्रतिभा बिखेरी। सभी की सहमति से रचना सक्सेना को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। गीता छाबड़ा, माया सक्सेना, पार्षद पूनम गौतम, प्रीति सक्सेना, प्रतिभा सिंह, प्रियंका अग्रवाल, जया अग्रवाल, सरोज गंगवार, रीता डिसूजा, प्रेमा पानू, रंजना सोलंकी आदि मौजूद रहीं।

महिला स्टाफ के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर : इनरव्हील क्लब आफ बरेली सेंट्रल के सदस्यों ने तीज के उपलक्ष्य में मन्नत नर्सिंग होम में महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में डा. मनीषा टंडन ने महिलाओं को गर्भावस्था से पहले और उसके बाद होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को अपने आसपास सफाई रखने की सलाह के साथ ही उसके फायदे भी बताए। कुछ लड़कियों की जांच भी की गई। क्लब की अध्यक्षा रेनू आनन्द व अन्य सदस्यों ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन, मास्क और सेनिटाइजर बांटे। इस मौके पर अनिता, आरती, दीपाली, मोनिका, ज्योति, सपना और रुही आदि मौजूद रहीं।

पहली तीज को लेकर नवविवाहितों में उत्साह : सिविल लाइंस निवासी वेदिका कटरु की पिछले वर्ष अभिषेक के साथ शादी हुई थी। यह उनकी पहली तीज थी। उन्होंने बताया कि पहली तीज होने की वजह से बहुत कुछ सोचा था, लेकिन घर में ही सास को सिंदारा देकर पति के लंबी उम्र के लिए कामना की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें