Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरी पत्नी से बचाओ...गुटखाबाज बीवी से परेशान होकर बरेली पुलिस के पास पहुंचा पति; बोला पूरे घर में पीक मारती है

Bareilly Latest News In Hindi गुटखा का शाैक रखने वाली पत्नी से परेशान होकर पति थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की कि पत्नी पूरे घर में गुटखा की पीक मारती है। मना करने पर मारने के लिए दौड़ाती है। गुटखा छोड़ने को बोला तो ईंट उठाकर मारी। पूरा परिवार उसकी हरकत से परेशान है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Fri, 13 Sep 2024 07:44 PM (IST)
Hero Image
Bareilly News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, बरेली। गुटखा बाज पत्नी से परेशान होकर पति थाने पहुंच गया। पुलिस से गुहार लगाई, कि उसे और उसके परिवार को उसकी पत्नी से बचा लें। पुलिस ने कारण पूछा तो बताया कि गुटखा खाने के बाद उसकी पत्नी पूरे परिवार को मारती है।

माता-पिता बूढ़े हैं इसलिए डर की वजह से वह कुछ कहते नहीं। अगर कुछ कह दें तो जो हाथ में आता है उसे फेंककर मार देती है। ईंट मारकर पति को भी घायल कर चुकी है। पुलिस ने आरोपित महिला के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

सीबीगंज क्षेत्र निवासी एक युवक थाने पहुंचा। उसने बताया कि, उनकी पत्नी पूरे दिन में दर्जन भर से अधिक गुटखा खा जाती है। जगह-जगह थूक कर पूरे घर को पीकदान बना दिया है। टोकने पर गुस्सा करती है। अगर कुछ ज्यादा कहो तो मारपीट करने लगती है।

पूरे परिवार के साथ मारपीट कर चुकी है पत्नी

आरोप है कि आरोपित महिला पूरे परिवार के साथ मारपीट कर चुकी है। 10 सितंबर को पति ने गुस्से में कहा कि वह गुटखा खाना छोड़ दे, नहीं तो बात खराब हो जाएगी। इससे पत्नी को भी गुस्सा आ गया। पहले तो दोनों में गहमा-गहमी शुरू हो गई। बाद में पत्नी ने ईंट उठाकर पति को मार दी। जिससे उसकी नाक चोटिल हो गई। आरोप है कि यह सब उनके माता-पिता देख रहे थे। मगर उनकी भी हिम्मत नहीं थी कि वह कुछ बोल पाएं। पीड़ित पति ने थाने में आकर पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है। कहा है कि वह इस न्याय चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Baghpat News: जींस-शर्ट पहने लड़कों के साथ नशा कर रही थी लड़की, पुजारी ने टोका तो साथियों ने लगाई पिटाई

ये भी पढ़ेंः UP News: बिजनौर जिले में गुपचुप तरीके से मदरसे में बनाई जा रही थी मस्जिद, मौके पर पहुंच गई पुलिस...

पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर की देख महिला ने की आत्महत्या

इज्जतनगर के सनसिटी निवासी दीपा चौहान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों का कहना था कि दीपा ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। हाल ही में आई उत्तर की को देखकर वह परेशान हो गई। कहा कि परीक्षा में उनके अंक अच्छे नहीं आएंगे। इसी बात को लेकर चिंता में थी।

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को दीपा ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। मगर परिवार वालों ने उन्हें बचा लिया, उनकी हालत बिगड़ी तो गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलज के दौरान गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर