Move to Jagran APP

नगर विकास मंत्री के सामने महापौर ने किया शहर के विकास कार्यों का बखान, कहा जल्द ही चमकती नजर आएंगी सड़कें

महापौर ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले तक शहर में तीस हजार लाइटें थी। उनके आने के बाद तीन साल में ही तीस हजार नई लाइटें शहर में लगाई गईं। बोले शहर में करीब 2100 कच्ची गलियां थी जहां पानी की निकासी का भी प्रबंध नहीं था।

By Sant ShuklaEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 11:14 AM (IST)
Hero Image
महापौर ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले तक शहर में तीस हजार लाइटें थी।

बरेली, जेएनएन।  सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम ने शहर में सीवर लाइन बिछाने के कारण धूल उड़ने की बात को बेहद सकारात्मक तरीके से नगर विकास मंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि शहर में जितनी धूल उड़ेगी उतना ही कमल का फूल खिलता जाएगा। साफ तौर पर बताया कि शहर में उड़ती धूल यह बता रही है कि यहां विकास कार्य चल रहे हैं। इस बात को और स्पष्ट करते हुए बोले, जिस तरह अपने घर में थोड़ा भी कुछ कराते हैं तो पूरे घर में अव्यवस्था फैल जाती है। काम होने के बाद वही घर चमक उठता है। इसी तरह सीवर लाइन डालने से हो रही अव्यवस्था भी कुछ दिन की है। जल्द यहां अच्छी सड़कें बनाई जाएंगी।

महापौर ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले तक शहर में तीस हजार लाइटें थी। उनके आने के बाद तीन साल में ही तीस हजार नई लाइटें शहर में लगाई गईं। बोले, शहर में करीब 2100 कच्ची गलियां थी, जहां पानी की निकासी का भी प्रबंध नहीं था। इनमें से डेढ़ हजार गलियों को पक्का कर दिया गया है। वहां अब जल निकासी आसान हुई है। बोले, बची हुई करीब छह सौ गलियों को भी जल्द पक्का करा दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि हजियापुर में नया संपवेल निर्माण से कई मुहल्लों में जलभराव की समस्या का खात्मा करा दिया गया है। सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू हो रहा है, जिससे लोगों को कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी। शहर के एरिया बेस डेवलपमेंट क्षेत्र में स्मार्ट सड़कों का निर्माण किया जाना है। इन कामों के शिलान्यास हो रहे हैं। गुरुवार से वहां सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। सभी वार्डों में हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।