Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस जिले में महिलाओं को खेत पर अकेले जाने से रोक, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, जानें क्यों?

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिलाओं को खेत पर अकेले जाने से रोक लगा दी गई। पुलिस ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल पिछले वर्ष शाही क्षेत्र में सात महिलाओं की हत्या हुई सभी को गला घोंटकर या दबाकर मारा गया। छह महीने बाद उसी तरह का एक और हत्याकांड मंगलवार को हुआ जिसके चलते पुलिस ने आसपास के गांवों में यह अलर्ट जारी कर दिया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 06 Jul 2024 03:28 AM (IST)
Hero Image
यूपी के इस जिले में महिलाओं को खेत पर अकेले जाने से रोक।

जागरण संवाददाता, बरेली। पिछले वर्ष शाही क्षेत्र में सात महिलाओं की हत्या हुई, सभी को गला घोंटकर या दबाकर मारा गया। छह महीने बाद उसी तरह का एक और हत्याकांड मंगलवार को हुआ। हत्यारे का सुराग लगाने में जुटी पुलिस ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया। 

शुक्रवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे एसपी ने सलाह दी कि महिलाएं अकेले खेतों पर न जाएं। पूर्व में प्रमुख रास्तों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी सही कराया जा रहा है। 

एक-एक कर सात महिलाओं की हत्या

शाही-शेरगढ़ क्षेत्र में पिछले वर्ष एक-एक कर सात महिलाओं की हत्या हुई थी। सभी के शव खेतों के किनारे मिले थे, हत्या का तरीका भी समान था। उस समय गांवों में अफवाह फैल गई कि कोई सिरफिरा अकेली महिलाओं की हत्या कर जाता है। हालांकि, बाद में पांच महिलाओं की हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने उनके परिचितों को जेल भेजा था। 

सतर्कता के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। छह महीने कोई घटना नहीं हुई। मंगलवार को अनीता देवी का शव रात शाही-शेरगढ़ मार्ग पर मिला। उनका भी गला घोंटा गया था। परिजन सोमपाल ने किसी भी रंजिश या लूट से इनकार किया। जिसके बाद अज्ञात पर प्राथमिकी लिखी गई। 

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

गुरुवार को एडीजी जोन रमित शर्मा व आईजी रेंज डाॅ. राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि घटना के राजफाश में लगीं एक टीम सादे कपड़ों में इनपुट जुटा रही हैं। दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज पर काम कर रहीं हैं। 

बीट में तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्रवार अपराधियों का सत्यापन कर रहे हैं, जिसमें उनकी वर्तमान स्थिति का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा कि आरोपी जेल में है या बाहर। खराब सीसीटीवी कैमरों में भी टीम सुधार कराने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा व मुहर्रम को लेकर डीजीपी ने दिए बड़े निर्देश, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: एसआईटी ने बंद लिफाफे में शासन को दी हाथरस भगदड़ की प्रारंभिक रिपोर्ट, डीएम और एसपी से लंबी पूछताछ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें