Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railway : गुरुवार से एक्सप्रेस बनकर पटरी पर दौडेंगी ये 24 पैसेंजर ट्रेन, देखिए पूरी सूची

होली में स्पेशल ट्रेनों में जहां वेटिंग शुरू हो गई है। वहीं रेल बोर्ड ने यात्रियों को सहूलियत देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की 12 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर चलाने की अनुमति दी है। इन ट्रेनों का संचालन चार मार्च से किया जाना है।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Tue, 02 Mar 2021 06:52 AM (IST)
Hero Image
Indian Railway : चार मार्च से चलेंगी इज्जतनगर मंडल की 24 ट्रेनें

बरेली, जेएनएन। Indian Railway : होली में स्पेशल ट्रेनों में जहां वेटिंग शुरू हो गई है। वहीं रेल बोर्ड ने यात्रियों को सहूलियत देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की 12 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर चलाने की अनुमति दी है। इन ट्रेनों का संचालन चार मार्च से किया जाना है। बरेली सिटी, इज्जनगर स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का और बरेली जंक्शन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है। इन सभी ट्रेनों में एक्सप्रेस का किराया यात्रियों को देना होगा। सभी ट्रेनों का ठहराव पहले जैसे ही रहेगा।

रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों में काठगोदाम-मुरादाबाद, रामनगर-मुरादाबाद, काशीपुर-कासगंज, कासगंज-बरेली सिटी, बरेली सिटी-पीलीभीत, पीलीभीत-टनकरपुर, कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद, कासगंज-मथुरा जंक्शन, कासगंज-अछनेरा जंक्शन, कासगंज-फर्रुखाबाद, बरेली सिटी-काशीपुर और मुरादाबाद से काशीपुर स्टेशन के रूट की ट्रेने शामिल है।

यह ट्रेनें बरेली के स्टेशनों से गुजरेंगी

काशीपुर-कासगंज (05335/36)

काशीपुर से कासगंज को जाने वाली (05335) मेल एक्सप्रेस काशीपुर से सुबह पांच बजे चलकर इज्जतनगर स्टेशन पर सुबह 9.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 09.20 बजे बरेली सिटी और 09.45 बजे बरेली जंक्शन पर ठहराव के बाद दोपहर को 12.40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज से 05336 नंबर की ट्रेन दोहपर 1.40 बजे काशीपुर के लिए रवाना होगी। जो बरेली जंक्शन पर शाम को 4.38 बजे, बरेली सिटी पर 4.55 बजे और इज्जतनगर स्टेशन पर शाम को 5.19 बजे होती हुई रात को 09.15 बजे काशीपुर पहुंचेगी।

कासगंज - बरेली सिटी (05337/38)

कासगंज से बरेली सिटी को जाने वाली (05337) मेल एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 10.20 बजे चलकर बरेली जंक्शन पर दोपहर 01.28 बजे पहुंचेगी। दोपहर 01.50 बजे बरेली सिटी पहुचेगी। इसके बाद 05338 शाम को 5.10 बजे सिटी स्टेशन से प्रारंभ होकर शाम 05.25 बजे बरेली जंक्शन होती हुई रात को 8.15 बजे कासगंज पहुंचेगी।

बरेली सिटी - पीलीभीत जंक्शन (05339/40)

बरेली सिटी से 05339 दोपहर को 2.45 बजे चलकर दोपहर 3 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 4.35 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05340 दोपहर 3.05 बजे पीलीभीत से चलकर शाम को 4.28 बजे इज्जतनगर और 4.55 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

बरेली सिटी - काशीपुर (05351/52)

बरेली सिटी से 05351 सुबह 5.55 बजे काशीपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 06.10 बजे इज्जतनगर स्टेशन होते हुए प्रात: 09.40 बजे काशीपुर पहुंचेगी। काशीपुर से 05352 दोपहर 12.15 बजे चलकर दोपहर 3.43 बजे इज्जतनगर स्टेशन होते हुए 4.05 बजे बरेली सिटी पर पहुंचेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें