Move to Jagran APP

Corona positive in Bareilly : बरेली जंक्शन का लोको पायलट निकला कोरोना संक्रमित, मुरादाबाद मंडल कार्यालय तक हड़कंप

सुभाषनगर निवासी संक्रमित युवक के संपर्क में आए जिन पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें एक बरेली जंक्शन में लोको पायलट भी हैं। वह 25 मार्च को बरेली जंक्शन पर आला हजरत एक्सप्रेस लेकर आए थे।

By Abhishek PandeyEdited By: Updated: Wed, 01 Apr 2020 06:14 PM (IST)
Hero Image
Corona positive in Bareilly : बरेली जंक्शन का लोको पायलट निकला कोरोना संक्रमित, मुरादाबाद मंडल कार्यालय तक हड़कंप
बरेली, जेएनएन। सुभाषनगर निवासी संक्रमित युवक के संपर्क में आए जिन पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, उनमें एक बरेली जंक्शन में लोको पायलट भी हैं। वह 25 मार्च को बरेली जंक्शन पर आला हजरत एक्सप्रेस लेकर आए थे। वह लोको लॉबी (रनिंग स्टाफ), ऑपरेटिंग स्टाफ समेत कुल 32 लोगों के संपर्क में रहे थे। उनके वायरस संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल तक हड़कंप मचा हुआ है। इन सभी 32 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। 

लोको पायलट आला हजरत एक्सप्रेस को मुरादाबाद से बरेली तक लेकर आए थे। जोकि उस दिन दोपहर तीन बजे जंक्शन पहुंची थी। वहां लोको लॉबी में लोको पायलट सहायक लोको पायलट, शंटिंग लोको पायलट से मिले थे। जंक्शन पर वह आपरेटिंग स्टाफ (स्टेशन मास्टर, संटिंग मास्टर)  से भी मिले थे। बताया जाता है कि 25 मार्च को वह करीबन तीन घंटे तक जंक्शन पर रहे थे।

निकाले गए सीसीटीवी फुटेज

मंडल मुख्यालय से आदेश मिलने पर दोपहर में जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले गए। जिससे तीन घंटे से अधिक जंक्शन पर उनके होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना संक्रमित लोको पायलट जंक्शन के अलावा 11 लोगों के संपर्क में रहे। जबकि जंक्शन पर वह 21 लोगों के संपर्क में थे।

अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे

पूरे प्रकरण की जानकारी करने के लिए जब अधिकारियों से संपर्क किया गया तो कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। सभी एक दूसरे पर अपना पल्ला झाड़ते रहे। जबकि मंगलवार को आला हजरत के इंजन को तत्काल सैनिटाइज्ड किया गया। सफाई कर्मियों ने वाशिंग लाइन पर इंजन को सैनिटाइज्ड किया। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।