Move to Jagran APP

पवन शर्मा बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, महानगर में केएम अरोड़ा की दूसरी पारी Bareilly News

भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। जिला महामंत्री पवन शर्मा का कद बढ़ाते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है।

By Abhishek PandeyEdited By: Updated: Thu, 28 Nov 2019 01:56 PM (IST)
Hero Image
पवन शर्मा बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, महानगर में केएम अरोड़ा की दूसरी पारी Bareilly News

जेएनएन, बरेली : भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। जिला महामंत्री पवन शर्मा का कद बढ़ाते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है। महानगर में भी बदलाव की अटकलों पर विराम लगा दिया है। पार्टी नेतृत्व ने डॉ. केएम अरोड़ा की दूसरी पारी पर मुहर लगा दी। आंवला जिलाध्यक्ष की घोषणा किसी कारणवश रोकी गई है। देर रात कुल 59 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

Photo -: भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा। 

रात में जैसे ही सूची जारी हुई जिला व महानगर अध्यक्ष का फोन बिजी हो गया। उन्हें जिम्मेदारी के लिए बधाई दी जाने लगी। संभावना आंवला में भी पहले अध्यक्ष की घोषणा हो जाने की थी लेकिन रोके जाने से तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। बरेली के अलावा शाहजहांपुर में हरि प्रकाश लोधी, पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह और बदायूं में अशोक भारती को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सभी जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन के काम में तत्परता से जुटने का आह्वान किया है। साथ ही संगठन और सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए कहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि शेष जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा जल्द होगी। बता दें कि बरेली में रविंद्र सिंह राठौर ने पहले ही जिलाध्यक्ष की दौड़ से हट जाने की घोषणा करते हुए नामांकन नहीं कराया था। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।