Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE Class 12th Result 2022: पीलीभीत के पारस ने दोहराई सफलता, दसवीं के बाद 12वीं में भी बने जिला टापर

पारस ने गणित व कंप्यूटर साइंस में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 97 भौतिक विज्ञान में 98 रसायन विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। टर्म-1 व टर्म-2 परीक्षा का संयुक्त परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा है।

By Vivek BajpaiEdited By: Updated: Fri, 22 Jul 2022 02:45 PM (IST)
Hero Image
पिता अंशुल अग्रवाल, मां कोमल अग्रवाल तथा बहन नंदनी अग्रवाल के साथ पारस अग्रवाल!

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा इंटरमीडिएट कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। जनपद में लिटिल एंजिल्स स्कूल के पारस अग्रवाल ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टाप किया है। पारस ने पीसीएम ग्रुप में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शहर के ओल्ड आयल मिल कालोनी निवासी व्यवसायी अंशुल अग्रवाल व कोमल अग्रवाल के बेटे पारस ने दसवीं में भी जिला टाप किया था। दसवीं में पारस ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। बारहवीं में उन्होंने सफलता का परचम फिर लहराया है। पारस की कामयाबी पर स्वजन व विद्यालय स्टाफ ने खुशी का इजहार किया।

पारस ने गणित व कंप्यूटर साइंस में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 97, भौतिक विज्ञान में 98, रसायन विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। टर्म-1 व टर्म-2 परीक्षा का संयुक्त परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा है। दैनिक जागरण से बातचीत में पारस अग्रवाल ने बताया कि उसने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से सफलता हासिल की है। प्रतिदिन औसतन छह घंटा स्वाध्याय कर सिलेबस का अध्ययन किया। परीक्षा के दिनों में 8 से 9 घंटा तक सेल्फ स्टडी की। स्कूल के अलावा आनलाइन माध्यम से सिलेबस कवर किया। पारस ने हाल ही में जेईई मेंस में 97.7 परसेंटाइल प्राप्त किया है। पारस का लक्ष्य आइआइटी से बीटेक कर इंजीनियर बनना है।

पीलीभीत जिले में सीबीएसई इंटरमीडिएट के टाप टेन

रैंक नाम अंक प्रतिशत विद्यालय

1 पारस अग्रवाल 98.8 लिटिल एंजिल्स स्कूल

2 विवेक भारती 97.2 बेनहर पब्लिक स्कूल

2 अदिति अग्रवाल 97.2 लिटिल एंजिल्स स्कूल

3 अस्मी हयात 97 बेनहर पब्लिक स्कूल

3 श्लोक अग्रवाल 97 बेनहर पब्लिक स्कूल

3 मयंक गंगवार 97 लायंस बाल विद्या मंदिर

4 सुमनप्रीत कौर 96.8 अकाल एकेडमी गोमती पुल

4 अंशुमन अग्रवाल 96.8 बेनहर पब्लिक स्कूल

4 उमंग अग्रवाल 96.8 बेनहर पब्लिक स्कूल

4 नेहा वर्मा 96.8 बेनहर पब्लिक स्कूल

5 भार्गवी आनंद 96.6 बेनहर पब्लिक स्कूल

5 आयुषी गंगवार 96.6 बेनहर पब्लिक स्कूल

5 पार्थ गुप्ता 96.6 बेनहर पब्लिक स्कूल

6 स्नेहा अग्रवाल 96.4 बेनहर पब्लिक स्कूल

6 अभिनव मिश्रा 96.4 लिटिल एंजिल्स स्कूल

7 मनरूप कौर 96.2 बेनहर पब्लिक स्कूल

7 ज्ञानेंद्र सिंह 96.2 बेनहर पब्लिक स्कूल

7 श्रद्धा गंगवार 96.2 बेनहर पब्लिक स्कूल

7 हम्माद अली 96.2 केंद्रीय विद्यालय

7 देवांक सरन 96.2 लायंस बाल विद्या मंदिर

7 अर्णव जैसवार 96.2 लिटिल एंजिल्स स्कूल

8 आस्था गंगवार 96 ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल

8 विदुषी यादव 96 ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल

8 आर्यश पांडेय 96 लायंस बाल विद्या मंदिर

8 कुशाग्र सक्सेना 96 लायंस बाल विद्या मंदिर

8 इशिका सक्सेना 96 लायंस बाल विद्या मंदिर

8 स्नेहा अग्रवाल 96 लिटिल एंजिल्स स्कूल

9 रितेश सिंह 95.8 सेंट जोसेफ स्कूल

9 अंकुर सिंह 95.8 बेनहर पब्लिक स्कूल

9 गर्व अग्रवाल 95.8 बेनहर पब्लिक स्कूल

9 नितेश सिंह 95.8 स्वामी एजुकेशन पूरनपुर

10 श्रद्धा अग्रवाल 95.6 बेनहर पब्लिक स्कूल

10 अंशिका गुप्ता 95.6 बेनहर पब्लिक स्कूल

10 सौभाग्य टंडन 95.6 बेनहर पब्लिक स्कूल

10 गौरी अग्रवाल 95.6 स्प्रिंगडेल कालेज