Move to Jagran APP

Rakshabandhan Celebration 2022 : उदया तिथि में मनाया जा रहा राखी का त्यौहार, देखिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan Celebration 2022 शुक्रवार को शुभ संयोग और उदया तिथि में भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन मनाया जा रहा है।बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही है और उनसे अपनी रक्षा का वचन ले रही है।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Fri, 12 Aug 2022 06:58 AM (IST)
Hero Image
Rakshabandhan Celebration 2022 : उदया तिथि में मनाया जा रहा राखी का त्यौहार, देखिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

बरेली, जागरण संवाददाता।Rakshabandhan Celebration 2022 : रक्षाबंधन का त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा(Sawan Maas Purnima) को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा का मान दो दिन का था। गुरुवार को पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 34 मिनट से शुरू हुई। इस कारण कुछ लोगों ने गुरुवार को ही राखी का त्योहार मनाया।

वही उदया तिथि, शुभ मुहूर्त (Auspicious Moment) अनुसार अधिकांश लोग शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाएंगे। दरअसल रक्षाबंधन भाई-बहन का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहन अपने भाई के दीर्घायु तथा तथा सुख समृद्धि की कामना करती हैं। भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

शुक्रवार की मान्यता इसलिए ज्यादा

12 अगस्त की सुबह सात बजकर पांच मिनट तक पूर्णिमा है उसके बाद प्रतिपदा लगेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा (Mukesh Mishra) के मुताबिक इस बार प्रतिपदा तिथि क्षय है और शास्त्रों के जो तिथि क्षय होती है वह निर्बल हो जाती है। यानी कि प्रभावहीन मानी जाती है। उदया तिथि की प्रधानता विशेष त्योहारों में मानी गई है। उदया तिथि और प्रतिपदा क्षय होने के कारण अधिकांश लोग 12 अगस्त यानी आज ही रक्षाबंधन मनाएंगे।

यह रहेंगे शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग

शुक्रवार को धनिष्ठा नक्षत्र रात 12 बजे के बाद तक रहेगा। इससे इस दिन धाता और सौभाग्य योग (Sobhagya Yoga) बन रहा है। जो बहन भाइयों के प्रेम को बढ़ाने वाला और उत्साहवर्धक होता है।

शुभ मुहूर्त :

प्रातः छह बजकर 12 मिनट से शाम आठ बजकर 30 मिनट तक सिंह लग्न रहेगा जो स्थिर लग्न होता है। इस बीच में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल है, उसका त्याग करना चाहिए। दोपहर एक बजकर छह मिनट से दोपहर तीन बजकर 24 मिनट तक वृश्चिक लग्न भी श्रेष्ठ है यह भी स्थिर लग्न होता है। इसके बाद तीन बजकर 24 मिनट दोपहर से सांय सात बजकर 10 मिनट तक कभी भी राखी बांध सकते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें