Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक पीतम राम का निधन, पीलीभीत की इस सीट से बहू ने किया है नामांकन

पीतम राम बरखेड़ा और पूरनपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। विगत वर्ष कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वह संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

By Vivek BajpaiEdited By: Updated: Fri, 04 Feb 2022 07:30 AM (IST)
Hero Image
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वह संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

बरेली, जेएनएन। पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक पीतम राम का निधन हो गया है। उन्होंने बरेली शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं बस समर्थकों में शोक छा गया है।

पीतम राम बरखेड़ा और पूरनपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। विगत वर्ष कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। यही वजह रही कि पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वह संपर्क नहीं कर पा रहे थे। पूर्व विधायक पीतम राम ने अपनी राजनीतिक विरासत अपनी पुत्रवधू आरती महेंद्र को पहले ही सौंप दी थी। समाजवादी पार्टी शासन काल के दौरान पीतम राम ने अपनी पुत्रवधू आरती महेंद्र को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाने में कामयाबी हासिल की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक पीतम राम के आग्रह पर ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पुत्रवधू आरती महेंद्र को पूरनपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व विधायक पीतम राम की सादगी की लोग अक्सर चर्चा करते हैं।

बहू करा चुकी हैं नामांकन: पीलीभीत की पूरनपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार आरती महेंद्र ने अपना नामांकन करा चुकी हैं। वह पीतमराम की बहू हैं। इस सीट से विधायक रहे पीतमराम का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हीं के आग्रह पर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने उनकी पुत्रवधू आरती महेंद्र को टिकट दिया है। आरती इससे पहले जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। शनिवार को ही उन्‍होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया था। 

यह विडियो भी देखें