Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेन में चढ़ते ही यात्री की हो गई मौत, 855 किलोमीटर तक दौड़ती रही ट्रेन- सीट पर पड़ी रही लाश; लोग समझते रहे सो रहा है

आरपीएफ कोडरमा ने आन ड्यूटी डाक्टर (कोडरमा) को अवगत कराया। गाड़ी संख्या 13152 कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर 8.37 बजे पहुंची। 8.38 बजे उस व्यक्ति को गाड़ी के साधारण कोच से आरपीएफ की मदद से उतारा गया। आन ड्यूटी डाक्टर शैलेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत यात्री की जेब में लुधियाना से बरेली जंक्शन तक का टिकट था।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 06 Jan 2024 09:54 PM (IST)
Hero Image
ट्रेन में चढ़ते ही यात्री की हो गई मौत, 855 किलोमीटर तक दौड़ती रही ट्रेन- सीट पर पड़ी रही लाश

जागरण संवाददाता, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के साधारण कोच में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई। सुबह करीब 8.30 बजे आरपीएफ कोडरमा को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के साधारण कोच में एक व्यक्ति मृत पड़ा है।

आरपीएफ कोडरमा ने आन ड्यूटी डाक्टर (कोडरमा) को अवगत कराया। गाड़ी संख्या 13152 कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर 8.37 बजे पहुंची। 8.38 बजे उस व्यक्ति को गाड़ी के साधारण कोच से आरपीएफ की मदद से उतारा गया। आन ड्यूटी डाक्टर शैलेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत यात्री की जेब में लुधियाना से बरेली जंक्शन तक का टिकट था।

जीआरपी कोडरमा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उसकी जेब से साधारण यात्रा टिकट पाया गया जिसके अनुसार 5 जनवरी को उसने लुधियाना जंक्शन के विंडो 02 से 01.14 बजे टिकट लिया था। यह यात्रा टिकट लुधियाना से बरेली जंक्शन तक का था। साथ ही एक कीपैड मोबाइल भी मिला है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृत व्यक्ति को उतारने एवं जांच के क्रम में ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर लगभग 20 मिनट से अधिक समय तक रूकी रही। माना जा रहा है कि बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत हो गई होगी। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 855 किमी है। मौत के बाद यात्री का शव ट्रेन में पड़ा रहा। किसी ने ध्यान नहीं दिया। 855 किमी दूर कोडरमा पहुंचने पर यात्री का शव ट्रेन से उतारा गया।