Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो पैसेंजर ट्रेनें आज रहेंगी रद, कई हो सकतीं लेट

बरेली जंक्शन से होकर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन बुधवार को रद रहेंगी।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 05 Sep 2018 09:30 AM (IST)
Hero Image
दो पैसेंजर ट्रेनें आज रहेंगी रद, कई हो सकतीं लेट

जागरण संवाददाता, बरेली : बरेली जंक्शन से होकर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन बुधवार को रद रहेंगी। एक ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर है। इसके लखनऊ से रवाना होने के बाद सुबह करीब 6.38 बजे जंक्शन पहुंचने का समय है। यहां ये यह ट्रेन रामपुर और मुरादाबाद समेत कई स्टेशन होते हुए सहारनपुर जाती है। सहारनपुर से जंक्शन होते हुए लखनऊ जाने वाली ट्रेन भी निरस्त है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से मुरादाबाद और बरेली के बीच निरस्त चल रही अप और डाउन लाइन की पैसेंजर भी निरस्त रहेगी। वहीं, मंगलवार को भी कई ट्रेन देरी से रवाना हुईं। इनमें राजेंद्र नगर से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे, दून एक्सप्रेस चार घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस करीब दो घंटे और वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से रवाना हुई। रेलवे सूत्र बताते हैं कि रेल प्रशासन गुरुवार से दलपतपुर रेलवे स्टेशन की रिमॉडलिंग कराने जा रहा है। इसके बाद यहां ट्रेनों को कंप्यूटर से संचालित किया जाएगा। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई है। वहीं, अन्य ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से चलाई जानी हैं। इनसेट

एडीआरएम बोले- सही होगा एनटीईएस

बरेली जंक्शन पर पिछले 24 दिनों से खराब पड़ा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम जल्द ठीक होगा। एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने मामला संज्ञान में लेने के बाद इलेक्ट्रिकल अर्थ की समस्या दूर कर तत्काल सुधार के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर को कहा है। गौरतलब है कि बरेली जंक्शन का एनटीईएस पिछले 25 दिनों से खराब पड़ा है। पूछताछ केंद्र पर लगे बोर्ड पर ट्रेनों की जानकारी अपडेट करने में रेलवे कर्मचारियों को खासा परेशानी हो रही है। वहीं यात्री भी स्टेशन पर होने वाली उद्घोषणा या फिर स्टेशन मास्टर के रूम में संपर्क करने को मजबूर हैं।