Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP B.Ed Entrance Exam 2022: पढ़िए बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के वो सवाल, जो बताएंगे पेपर का हाल

UP B.Ed Entrance Exam 2022 Question Paper यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के दौरान प्रश्न पत्र में जो प्रश्न पूछे गए वह हिंदी और सामान्य अभिरूचि के थे। जिन्होंने छात्रों को कुछ परेशान किया। परीक्षार्थियों के अनुसार कोविड यूक्रेन- रशिया युद्ध से संबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Thu, 07 Jul 2022 08:44 AM (IST)
Hero Image
UP B.Ed Entrance Exam 2022: पढ़िए बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के वो सवाल, जो बताएंगे पेपर का हाल

बरेली, जागरण संवाददाता। UP B.Ed Entrance Exam 2022 : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 बुधवार को संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के दौरान पहली पाली में छात्रों को दिए गए। प्रश्न पत्र में करंट से सवाल नहीं पूछा गया। परीक्षार्थियों की मानें तो कोविड, यूक्रेन- रशिया युद्ध जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए। छात्रों के मुताबिक विपिन रावत को दिए जाने वाले पुरस्कार सहित लेखकों व उनकी किताबों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा व्याकरण व वर्तनी के सवाल भी पूछे गए। छात्रों का कहना था कि पहले प्रश्न पत्र में हिंदी तो दूसरे में सामान्य अभिरूचि के प्रश्नों ने कुछ परेशान किया।

प्रवेश परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया यथावत रही। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक मिलने हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक प्राप्तांकों से काटा जाना है। प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान और हिंदी अथवा अंग्रेजी में से एक भाषा के संबंध में सवाल पूछे गए। दोनों ही खंड से 50-50 प्रश्न थे। द्वितीय प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न सामान्य अभिरुचि परीक्षण के और 50 प्रश्न विषय योग्यता के संबंध में थे।

परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखे। प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने ठीक बताया। दूसरे प्रश्न पत्र में सामान्य अभिरुचि परीक्षण, विविध और विषय योग्यता के प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने पेपर को सरल बताया।

छात्रों को मिले प्रश्न पत्र में पूछे गए कुछ सवाल इस प्रकार से है।

- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

- वन दिवस कब मनाया जाता है?

- विपिन रावत को मरणोपरांत कौन सा पुरुस्कार मिला?

- फुटबाल लीग 2021 में कौन सी टीम जीती?

- संगीत दिवस कब बनाया जाता?

- पंडित रविशंकर किस वाद्य यंत्र से संबंधित है?

- लेखकों के नाम उनकी किताबों के नाम पूछे?

- सार्क का कौन सा देश सदस्य नहीं है?

- भूटान की राजधानी बताओ?

- डा. भीमराव आंबेडकर के मुताबिक सविंधान की आत्मा?

- 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

- वृद्ध गंगा की किस नदी को कहा जाता है?

- उर्वशी किसकी रचना है?

- इंडिया विंड्स फ्रीडम के लेखक?

- विश्व की सबसे बड़ी सुरंग जो 10 हजार फीट की ऊँचाई पर है।

- व्याकरण से संबंधित सवाल दयालु शब्द में क्या है?

- आविष्कार की वर्तनी शुध्द है या नहीं?

- पतंग का अनेकार्थी शब्द, ओष्ठक में वर्ण कौन सा आता है?

- मानव के द्वारा सबसे पहले किस धातु का इस्तेमाल किया गया?

- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?

- मिस यूनिवर्स कांटेस्ट कहां हुआ था?

प्रदेश के इन 19 विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को प्रदेश के 19 विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। इनमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ शामिल हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें