Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP B.Ed Entrance Exam 2022: बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के वो 20 सवाल, जिनके छात्रों ने दिए जवाब

UP B.Ed Entrance Exam 2022 बीएड प्रवेश परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा में मिले प्रश्न पत्र में छात्रों से सम सामयिक सवाल कम पूछे गए।कोविड और यूक्रेन रशिया युद्ध जैसे विषयों से इतर लेखकों व व्याकरण सहित वर्तनी से सबंधित सवाल पूछे गए।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Wed, 06 Jul 2022 04:59 PM (IST)
Hero Image
UP B.Ed Entrance Exam 2022: बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के वो 20 सवाल, जिनके छात्रों ने दिए जवाब

बरेली, जागरण संवाददाता। UP B.Ed Entrance Exam 2022 : बुधवार को आयाेजित हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान पहली पाली में छात्रों को दिए गए प्रश्न पत्र में करंट से सवाल नहीं पूछा गया। परीक्षार्थियों की मानें तो कोविड, यूक्रेन- रशिया युद्ध जैसे विषयों से सबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए।छात्रों के मुताबिक विपिन रावत को दिए जाने वाले पुरस्कार सहित लेखकों व उनकी किताबों से सबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा व्याकरण व वर्तनी के सवाल भी पूछे गए है। छात्रों को मिले प्रश्न पत्र में पूछे गए 20 सवाल इस प्रकार से है।

1- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

2- वन दिवस कब मनाया जाता है?

3- विपिन रावत को मरणोपरांत कौन सा पुरुस्कार मिला?

4- फुटबॉल लीग 2021 में कौन सी टीम जीती?

5- संगीत दिवस कब बनाया जाता?

6- पंडित रविशंकर किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित है?

7- लेखकों के नाम उनकी किताबों के नाम पूछे?

8- सार्क का कौन सा देश सदस्य नहीं है?

9- भूटान की राजधानी बताओ?

10- डॉ भीमराव आंबेडकर के मुताबिक सविंधान की आत्मा?

11- 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

12- व्रद्ध गंगा की किस नदी को कहा जाता है?

13- उर्वशी किसकी रचना है?

14- इंडिया विंड्स फ्रीडम के लेखक?

15- विश्व की सबसे बड़ी सुरंग जो 10 हजार फीट की ऊँचाई पर है।

16- व्याकरण से सम्बंधित सवाल दयालु शब्द में क्या है?

17- आविष्कार की वर्तनी शुध्द है या नहीं?

18- पतंग का अनेकार्थी शब्द, ओष्ठक में वर्ण कौन सा आता है?

19- मानव के द्वारा सबसे पहले किस धातु का इस्तेमाल किया गया?

20- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया? 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें