Move to Jagran APP

यूपी के इस स्कूल के 14 बच्चों की हालत बिगड़ी, कच्ची रोटी-कच्चे चावल, खराब खाने ने कराई Food Poisoning

वार्डन अनीता का कहना है कि दिसंबर माह से रसोइया बदली है। वह खाना बनाते समय सफाई का ध्यान नही रखती है। उसे कई बार बोला जा चुका है। इधर बीमार होने वाले बच्चों ने बताया कि उनको बहुत दिनों से खराब खाना मिल रहा है। बुधवार शाम बच्चों को मिले खाने में कच्ची रोटियां और कच्चे चावल मिले थे।

By Rajeev Mishra Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 03 May 2024 11:08 AM (IST)
Hero Image
यूपी के इस स्कूल के 14 बच्चों की हालत बिगड़ी, कच्ची रोटी-कच्चे चावल, खराब खाने ने कराई फूड प्वायजनिंग
संवाद सूत्र, बिथरी चैनपुर।  खराब खाना खाने से गुरूवार को कस्तूरबा स्कूल के 14 बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में बीमार बच्चों को बिथरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर जानकारी पाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गुरुवार सुबह कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं ने भोजन किया। जिसके बाद लक्ष्मी, सपना, हरतिका, मोहनी, बबली, अंशिका रीफा, अंशीलता, प्रतीक्षा, ममता, साक्षी, शशि, आकृति व सावित्री की हालत बिगड़ने लगी। उनके पेट व सिर में दर्द होने लगा। यह देख वार्डन समेत शिक्षकों के होश उड़ गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनमें से एक बच्चे की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूड प्वायजनिंग का मामला

चिकित्सकों ने बच्चों में फूड प्वायजनिंग होने की बात कही है। इस मामले में वार्डन अनीता का कहना है कि दिसंबर माह से रसोइया बदली है। वह खाना बनाते समय सफाई का ध्यान नही रखती है। उसे कई बार बोला जा चुका है। इधर बीमार होने वाले बच्चों ने बताया कि उनको बहुत दिनों से खराब खाना मिल रहा है। बुधवार शाम बच्चों को मिले खाने में कच्ची रोटियां और कच्चे चावल मिले थे। जिसके बाद गुरुवार सुबह मिला दलिया भी सही नहीं था। जिसके खाने के बाद ही बच्चे बीमार हो गए।

साक्षी, शशि और आकृति नाम की छात्राओं ने दलिया नही खाया था, इनकी तबियत पहले से ही खराब थी। बाकी 7 बच्चों ने दलिया खाया था। उनको फूड प्वायजनिंग जैसी दिक्कत हुई थी। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं। दलिया की गुणवत्ता ठीक थी।- अवनीश कुमार, एबीएसए, बिथरी

ये बोले बच्चे

रात को सब्जी रोटी और चावल खाये थे, सुबह दलिया खाया था। उसके बाद पेट मे दर्द होने लगा।- सपना, कक्षा 7

रात में जो रोटी मिली थीं, वो कच्ची थीं। चावल भी कच्चे थे। सुबह जो दलिया मिला वह भी ठीक नही था। उसे खाने के बाद पेट व सिर में दर्द शुरू हो गया।- सावित्री, कक्षा 7

रात में सब्जी चावल खाये थे, जिसमे चावल कच्चे लग रहे थे। सुबह दलिया ठीक नहीं था। इसलिए नहीं खाया। फिर सुबह पेट में दर्द शुरू हो गया- प्रतीक्षा, कक्षा 6।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।