Move to Jagran APP

UP News : थाने पहुंचा परेशान पति, पुलिस से बोला- साहब, मेरी पत्नी करती है उत्पीड़न

UP News in Hindi पति की ओर से जब पुलिस ने पत्नी के बारे में उसकी पीड़ा सुनी तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न करती है। इतना ही नहीं आए दिन उसको मानसिक तथा शारीरिक रूप से भी परेशान करती है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Mon, 08 Jul 2024 10:20 PM (IST)
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, बरेली। पति द्वारा पत्नी के उत्पीड़न के तो आपने कई किस्से सुने होंगे। पत्नी, पति का उत्पीड़न कर रही है, ऐसा कम ही सुना होगा। सीबीगंज थाने में पत्नी द्वारा पति के उत्पीड़न का ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

पति ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर उसके व उसके प्रेमी के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है। सीबीगंज के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह 12 वर्ष पूर्व पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़ कर चला गया था।

पति का आरोप- पत्नी ने जगह-जगह सुई चुभोई

दो दिन पहले अपने घर लौटा, तब पत्नी बेटे व प्रेमी के साथ घर पर रह रहती मिली। दोनों के रिश्तों का विरोध किया तब उसने विरोध किया। प्रेमी के साथ मिलकर मारपीट की और जरी-जरदोजी की सुई उसे जगह-जगह चुभोई। फिर घर से दोबारा निकाल दिया। कानूनी कार्रवाई काे लेकर पति थाने पहुंचे।

थाने में पुलिसकर्मियों ने युवक की पीड़ा सुनी, तब वह भी हैरत में पड़ गए। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण में प्राथमिकी लिखी गई है। साक्ष्यों के आाधर पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Meerut Murder: मेरठ में सरेआम युवक की गला रेतकर हत्‍या, 15 घंटे बाद भी पुल‍िस के हाथ खाली