Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Police : पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी से की मारपीट तो महिला ने इस तरह सिखा दिया सबक- पूरे पुलिस विभाग में मची खलबली

Bareilly Police महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। जब वह घर का खर्चा मांगती है तो उसका पति उसको गंदी गंदी गालियां देता है। वहीं यह भी आरोप लगाया कि पति दूसरी महिला से भी बात करता है। पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर ने शिकायत का संज्ञान लिया है।

By Anuj Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 04 Jul 2024 11:02 PM (IST)
Hero Image
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

जासं, बरेली। कैंट के नकटिया राजीव नगर डिफेंस कालोनी निवासी महिला गीता यादव ने पति हरिराम यादव के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है। महिला ने कैंट पुलिस को बताया कि पति हरिराम यादव 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में तैनात हैं। तीन साल से वह लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। खाना-खर्चा नहीं देते। रुपये मांगने पर गाली-गलौच व मारपीट करते हैं।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप 

आरोप है कि पति दूसरी महिला से बात करते हैं। तीन जुलाई की सुबह खर्चे के लिए पति से रुपये मांगे तब मारपीट की जिससे चेहरे पर चोट आई। तब कहा कि पुलिस से शिकायत करूंगी। इस पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। पति से जान का खतरा बताया। इंस्पेक्टर कैंट जेएन पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी लिखकर प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : UP News : दिल्ली से घर आ रहा था युवक, बैग में था कुछ ऐसा- कार सवारों की पड़ गई नजर और फिर चंद सेकेंड में...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें