Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather : पारा पहुंचा 45 के पास, अस्पताल में मरीजों की कतार- इस दिन हो सकती है बारिश

बुखार व पेट दर्द से जूझते मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह देते रहे। दिन भर में 3200 से अधिक मरीजों को देखा गया। उधर दिन में तेज गर्मी से शरीर झुलसने जैसी स्थिति में पहुंच गया। कई सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग यही कहते दिखे कि अब तो गर्मी से राहत मानसूनी वर्षा होने के बाद ही मिलेगी।

By Nilesh Pratap Singh Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:53 PM (IST)
Hero Image
UP Weather : पारा 45 के पास, अस्पताल में मरीजों की कतार

जागरण संवाददाता, बरेली : जिले में गर्मी का सितम का लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज गर्म हवाओं से दिन के साथ रात भी लोगों को तपा रही है। रविवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातार बढ़ते पारा के बीच बरेली देश के प्रमुख गर्म शहरों में शामिल है। मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिन में पारा 45 के पार पहुंच सकता है।

मौसम विभाग से जुड़े विशेषज्ञ तापमान बढ़ने का क्रम आगामी 20 जून तक चलने की संभावना जता रहे हैं। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। तेज गर्मी का असर लोगों के सेहत पर दिख रहा है। रविवार को शहरी चिकित्सालयों में लगे स्वास्थ्य मेला में मरीजों की कतार लगी रही।

बुखार व पेट दर्द से जूझते मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह देते रहे। दिन भर में 3200 से अधिक मरीजों को देखा गया। उधर, दिन में तेज गर्मी से शरीर झुलसने जैसी स्थिति में पहुंच गया। कई सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग यही कहते दिखे कि अब तो गर्मी से राहत मानसूनी वर्षा होने के बाद ही मिलेगी। इससे पहले बीते 31 मई को जिले में सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें