Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बदायूं में वायरल हुआ बुलंदशहर की लड़की का वीडियो, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कुछ दिनों पहले आई थी प्रेमी से मिलने

Bulandsahar Girl Video सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुहल्ला जवाहरपुरी के समीप स्थित ऐतिहासिक ईमारत रोजा के अंदर शुक्रवार की शाम वहां के लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लड़की बुलंदशहर की रहने वाली है।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Sun, 10 Oct 2021 11:54 AM (IST)
Hero Image
बदायूं में वायरल हुआ बुलंदशहर की लड़की का वीडियो

बरेली, जेएनएन। Bulandsahar Girl Video : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुहल्ला जवाहरपुरी के समीप स्थित ऐतिहासिक ईमारत रोजा के अंदर शुक्रवार की शाम वहां के लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लड़की बुलंदशहर की रहने वाली है। यहां प्रेमी से मिलने आई थी। जबकि प्रेमी शहर का ही रहने वाले है। पुलिस ने लड़की के स्वजन को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है। इस घटनाक्रम का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

जवाहरपुरी मुहल्ला के अंदर ऐतिहासिक इमारत रोजा है। जहां आए दिन यहां प्रेमी युगल देख जाते है। बुलंदशहर जनपद की रहने वाली एक लड़की शुक्रवार की शाम यहां प्रेमी से मिलने आई थी। लड़की का प्रेमी शहर के ही एक मुहल्ले का रहने वाला था। इस बीच मुहल्ले के लोगों ने प्रेमी युगल को देख लिया। लोगों ने जवाहरपुरी चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी युगल अलग-अलग मजहब के निकले।

वहीं, दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। हालांकि दोनों एक दूसरे को महज अच्छे दोस्त बता रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और लड़की के स्वजन को मामले की जानकारी दे दी। इस पर रात में ही लड़की के स्वजन बुलंदशहर से यहां आ गए। पुलिस ने स्वजन को कड़ी हिदायत देते हुए लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया है। वहीं, लड़के भी स्वजन बुलाकर उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि लड़का-लड़की को उनके स्वजन को हिदायत देकर छोड़ दिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें