Move to Jagran APP

रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ तो प्रेमी जोड़े ने खा लिया जहर, प्रेमिका की हो गई मौत

इंस्पेक्टर कैंट जेएन पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से सल्फास का खाली रैपर मिला है। इससे साफ है कि दोनों ही सल्फास ही खाया है जिसमें प्रेमिका की मृत्यु हो गई। प्रेमी अस्पताल में भर्ती है। दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर दोनों के यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By Anuj Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:38 PM (IST)
Hero Image
प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमिका की मृत्यु

जागरण संवाददाता, बरेली : रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें प्रेमिका की मृत्यु हो गई। प्रेमी मिशन अस्पताल के आइसीयू वार्ड में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है।

कैंट पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम बुखारा गांव का है। यहां के रहने वाले एक युगल का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी की जिद पर अड़े थे। एक ही संप्रदाय के हाेने के बावजूद बात नहीं बनी जिसके बाद दोनों परेशान रहने लगें। इसी बीच लड़के के घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। कुछ ही दिनों में लड़के ही शादी होने वाली थी कि इसी बीच अचानक से दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

दोनों मिले, इसके बाद एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें प्रेमिका की मृत्यु हो गई। स्वजन को जानकारी हुई, आनन-फानन में लड़के को मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे आइसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। डाक्टरों के अनुसार, लड़के की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

इंस्पेक्टर कैंट जेएन पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से सल्फास का खाली रैपर मिला है। इससे साफ है कि दोनों ही सल्फास ही खाया है जिसमें प्रेमिका की मृत्यु हो गई। प्रेमी अस्पताल में भर्ती है। दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर दोनों के यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।