Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में फिर परेशान करेगी गर्मी? इस जिले में कल के बाद साफ होगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 30 जून को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इसके बाद मौसम साफ होगा जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। ठंडी हवा लोगों को एक बेहतर दिन बीतने का एहसास करा रही थी। तेज हवा और चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान हैं।

By Rajnesh Saxena Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 29 Jun 2024 01:27 PM (IST)
Hero Image
बरेली में गुरुवार रात हुई 9.7 एमएम वर्षा - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बरेली। दो दिन वर्षा के बाद शुक्रवार दिन में वर्षा नहीं हुई। गुरुवार रात 9.7 एमएम वर्षा हुई थी, जिससे शुक्रवार को दिन राहत भरा रहा। सुबह से बादल और दोपहर बाद धूप ने 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को भी तेज हवा और वर्षा के आसार है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 30 जून को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इसके बाद मौसम साफ होगा, जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। ठंडी हवा लोगों को एक बेहतर दिन बीतने का एहसास करा रही थी।

जिले में आरेंज अलर्ट जारी

दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप भी शुरू हो गई, जिससे तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि, शनिवार को भी जिले में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा और चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान हैं। 30 जून को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें - 

UP Monsoon: आगरा से कन्नौज होते हुए कानपुर पहुंचा मानसून, अब पूरे यूपी में होगी झमाझम बारिश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें