Move to Jagran APP

Basti Lok Sabha Chunav Result 2024: बस्‍ती लोकसभा में एकतरफा चली साइकिल, आजादी के बाद पहली बार इस सीट पर किया कब्‍जा

बस्ती कपड़ा उद्योग चीनी मिलों के लिए भी जाना जाता है। डेमोग्राफी विधानसभा और मुद्दे 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी 2464464 है। 1991 के चुनाव में पहली बार भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की और उसके बाद 1996 1998 और 1999 में यहां वर्चस्व रहा। 2014-2019 में फिर से भाजपा के खाते में आ गई। स्‍थानीय मुद्दे औद्योगिक विकास बाढ़ शिक्षा स्वास्थ्‍य की कमी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Mon, 03 Jun 2024 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:38 PM (IST)
बाएं से हरीश द्विवेदी, राम प्रसाद चौधरी और लवकुश पटेल। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Basti lok sabha chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में (25 मई, 2024) को बस्‍ती लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था। यहां से भाजपा ने हरीश द्विवेदी (Harish dwivedi) पर तीसरी बार दांव लगाया है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले हरीश की घेराबंदी के लिए गठबंधन ने यहां भी जातिगत कार्ड चला है।

सपा ने इस चौधरी बहुल सीट पर बिरादरी के छत्रप कहे जाने वाले पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी (Ram Prasad Chaudhary) को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने नामांकन के अंतिम दिन लवकुश पटेल (lavkush patel) को प्रत्याशी बनाकर गठबंधन को सांसत में डाल दिया। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें...

बस्ती में पहली बार सपा को मिली जीत

आजादी के बाद पहली बार बस्ती लोकसभा-61 पर सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को जीत मिली है। पहले ही राउंड से सपा के राम प्रसाद चौधरी ने बढ़ाई रही बढ़त, भाजपा नहीं कर सकी पीछा। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा को 100958 वोटो से हराकर सीट अपने नाम कर ली। ईडी गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बसपा को 120964 वोट मिले हैं।

शाम चार बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -475869 (+ 86930)

हरीश द्विवेदी भाजपा-388939 ( -86930)

लवकुश पटेल बसपा- 92142 ( -383727)

दोपहर साढ़े तीन बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -460792 (+ 83094)

हरीश द्विवेदी भाजपा-377698 ( -83094)

लवकुश पटेल बसपा- 89137 ( -371655)

दोपहर तीन बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -434486 (+ 76360)

हरीश द्विवेदी भाजपा-358126 ( -76360)

लवकुश पटेल बसपा- 83855 ( -350631)

दोपहर साढ़े दो बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -385172 (+ 61292)

हरीश द्विवेदी भाजपा-323880 ( -61292)

लवकुश पटेल बसपा- 75095 ( -310077)

दोपहर दो बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -354299 (+ 54506)

हरीश द्विवेदी भाजपा-299793 ( -54506)

लवकुश पटेल बसपा- 67814 ( -286485)

बस्ती में 21 वां राउंड तक

कुल मतगणना-728755

सपा–राम प्रसाद चौधरी-351895

भाजपा–हरीश द्विवेदी-294347

बसपा- लवकुश पटेल-64617

नोटा-5214

57 हजार 548 मतों से सपा आगे

दोपहर 1 बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -265080 (+ 27650)

हरीश द्विवेदी भाजपा-237430 ( -27650)

लवकुश पटेल बसपा- 47958 ( -217122)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -227241 (+ 23728)

हरीश द्विवेदी भाजपा-203513 ( -23728)

लवकुश पटेल बसपा- 39056 ( -188185)

बस्ती में 14 वां राउंड तक

कुल मतगणना-443694

सपा–राम प्रसाद चौधरी-236364

भाजपा–हरीश द्विवेदी-198436

बसपा- लवकुश पटेल-40748

नोटा-3542

33 हजार 928 मतों से सपा आगे

बस्ती में 12 वां राउंड तक

कुल मतगणना- 412060

सपा–राम प्रसाद चौधरी-201885

भाजपा–हरीश द्विवेदी-170189

बसपा- लवकुश पटेल-35403

नोटा-3077

31 हजार 686 मतों से सपा आगे

सुबह साढ़े 11 बजे तक बस्ती में 10 वां राउंड तक

कुल मतगणना- 348634

सपा–राम प्रसाद चौधरी-167082

भाजपा–हरीश द्विवेदी-142875

बसपा- लवकुश पटेल-30058

नोटा-2520

बस्‍ती लोकसभा सीट पर 24 हजार 217 मतों से सपा आगे चल रही है। यहां पहले राउंड से ही सपा के राम प्रसाद चौधरी बढ़त बनाये हुए हैं।

सुबह 11 बजे बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -131145 (+ 17982)

हरीश द्विवेदी भाजपा-113163 ( -17982)

लवकुश पटेल बसपा- 23432 ( -107713)

साढ़े 10 बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट

राम प्रसाद चौधरी सपा -80948 (+ 11529)

हरीश द्विवेदी भाजपा- 69419 ( -11529)

लवकुश पटेल बसपा- 15130 ( -65818)

बस्ती में अब तक 10 हजार 107 मत से राम प्रसाद चौधरी आगे चल रहे हैं।

तीसरा राउंड

राम प्रसाद-54400

लवकुश-9385

हरीश द्विवेदी-44293

भाजपा हुई पीछे, सपा की बढ़त

बस्‍ती लोकसभा सीट के लिए मंडी परिषद में चले लोकसभा चुनाव के मतगणना में शुरूआती रुझान में गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना के बाद जारी परिणाम में सपा प्रत्याशी 19863 बसपा प्रत्याशी 2824 और भाजपा प्रत्याशी 13876 मत प्राप्त किए हैं। पहले चरण की मतगणना के परिणाम में सपा प्रत्याशी 5987 मतों से आगे चल रहे हैं वहीं बसपा प्रत्याशी को पहले चरण में 2824 मत मिले हैं 291 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।

35 मिनट की देरी से शुरू हुई मतगणना

बस्ती जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना मंडी परिषद स्थित मतगणना स्थल पर शुरू हो गई है। 35 मिनट देरी से मतगणना शुरू हुई है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पहले वैलेट पेपर की मतगणना शुरू हुई है। वैलेट पेपर के पहले राउंड पर दस काउंटर पर बैलेट पेपर की मतगणना शुरू हुई है।

यहां पर सीधी लड़ाई सपा और भाजपा के बीच देखी जा रही है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी मुस्तैद हैं।

मौसम में बदलाव के चलते अभी नहीं शुरू हो पाई मतगणना

बस्ती जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना मौसम में बदलाव के चलते निर्धारित समय पर नहीं शुरू हो पाई है। आज सुबह 6:30 बजे ही धूल भरी आंधी के चलते तमाम सारे कर्मचारी और पुलिसकर्मी मतगणना स्थल पर देरी से पहुंचे। तेज आंधी के चलते मतगणना स्थल पर लगा टेंट और दूसरे संसाधन भी प्रभावित हुए। ऐसे में निर्धारित समय 8 बजे मतगणना शुरू नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतगणना स्थल पर मौजूद है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले में मतगणना के लिए 14 काउंटर बनाए गए हैं। विधानसभा वार मतगणना होगी। कुल 36 राउंड मतगणना होनी है।

इसे भी पढ़ें-फूलपुर सीट पर भाजपा-सपा के बीच कड़ी टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

धुरंधरों की प्रतिष्ठा पर लगा था दांव

बस्ती लोकसभा सीट (Basti lok sabha) पर स्थानीय नेताओं में खूब उठापटक देखने को मिली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र भाजपा से नाराजगी के बाद पहले बसपा में गए। उन्हें बसपा से टिकट मिला लेकिन पर्चा दाखिल करने के बाद टिकट कट गया। भाजपा प्रत्याशी की राह रोकने के लिए अब उन्होंने साइकिल की सवारी कर ली है।

इसी तरह पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह एवं उनके भाई बृजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दल बदलने वाले इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी थी। इसके साथ ही हरैया के विधायक अजय सिंह एवं रुधौली के पूर्व विधायक संजय जायसवाल पर भी अपना सियासी रसूख साबित करने की चुनौती थी।

महादेवा सुरक्षित सीट से 2022 विधानसभा चुनाव में सुभासपा के टिकट पर विधायक चुने गए दूधराम चुनाव प्रचार में नजर नहीं आएं। हालांकि सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भाजपा के पक्ष में सभा कर चुके हैं।

जानिए बस्‍ती को

बस्ती जनपद के बारे में कभी भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो का को कहूं उजाड़। कमोबेश आज भी इस क्षेत्र की स्थिति ऐसी ही है। यूपी के पुराने जिलों में से एक है बस्ती जनपद पूर्व में संत कबीर नगर, पश्चिम में गोंडा और उत्तर में सिद्धार्थनगर से घिरा है। इसके दक्षिण में घाघरा नदी है जो फैजाबाद और आंबेडकर नगर को बांटती है।

इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ के सामने गुर्राया बाघ, सीएम बोले- 'नहीं-नहीं रे... नाराज हो गया रे'; देखें VIDEO

बस्ती कपड़ा उद्योग, चीनी मिलों के लिए भी जाना जाता है। डेमोग्राफी, विधानसभा और मुद्दे 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी 24,64,464 है। लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की हर्रैया, बस्ती सदर, रुधौली, महदेवा और कप्तानगंज की सीट शामिल है। 1991 के चुनाव में पहली बार भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की और उसके बाद 1996, 1998 और 1999 में यहां भाजपा का ही वर्चस्व रहा।

2014 में फिर से भाजपा के खाते में आ गई और हरीश द्विवेदी यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद 2019 में भी वे एक बार फिर एमपी चुने गए। स्‍थानीय मुद्दे औद्योगिक विकास, बाढ़, शिक्षा, स्वास्थ्‍य की कमी है।

बस्ती की खास बातें बस्ती, उत्तर प्रदेश का शहर और बस्ती जिला का मुख्यालय है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बस्ती जिला गोण्डा जिले के पूर्व और संत कबीर नगर के पश्चिम में स्थित है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भी यह उत्तर प्रदेश का सातवां बड़ा जिला है। प्राचीन समय में बस्ती को 'कौशल' के नाम से जाना जाता था। अमोढ़ा, छावनी बाजार, संत रविदास वन विहार, भद्रेश्ववर नाथ, मखौडा, श्रंगीनारी, गणेशपुर, धिरौली बाबू, सरघाट मंदिर, केवाड़ी मुस्तहकम, केवाड़ी मुस्तहकम, नागर, चंदू ताल, बराहक्षेत्र, अगौना, पकरी भीखी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। लखनऊ से इसकी दूरी 205 किलोमीटर है और दिल्ली से इसकी दूरी 785.5 किलोमीटर है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.