Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Basti News: धान की बोरियों को छत पर रख रहा था किसान, नहीं पता था अचानक चला जाएगी जान; मौत से घर में मचा कोहराम

Basti News घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव की है। धान से भरी बोरियों को रखने के लिए किसान छत पर चढ़ा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गए। आनन- फानन घरवालों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन इससे पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Mon, 20 Nov 2023 03:52 PM (IST)
Hero Image
दिवंगत किसान लालता प्रसाद का फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में छत पर चढ़कर धान की बोरियों को रखते समय एक किसान की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है।

यह है मामला

शंभूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय लालता प्रसाद पुत्र रामनरेश, रविवार की रात छत पर धान से भरी बोरियों को रख रहे थे। इसी बीच अचानक छत के किनारे पर फिसल गए और नीचे गिर पड़े। स्वजन उन्हें अस्पताल पहुंचा पाते इससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

दिवंगत की मृत्यु को लेकर पत्नी प्रभा देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही गांव के लोग भी गमगीन है। उनकी चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री रेनू का विवाह हो चुका है। दिवंगत खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण चला रहा था। हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें