Move to Jagran APP

Basti News: बस्‍ती में गार्ड की हरकत से मचा हड़कंप, सहकर्मी के बेटे पर की फायरिंग, घायल

घायल गार्ड का बेटा अनुराग दुबे पिता की बाइक और मोबाइल लेने एफसीआई गोदाम पहुंचा। जहां गेट के अंदर ड्यूटी कर रहे दूसरे गार्ड से विवाद हो गया। आरोप है कि अंदर से गार्ड ने फायर कर दियाजिसमें अनुराग को बांह में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि अभी तक की छानबीन में हवाई फायरिंग की बात सामने आ रही है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 12 May 2024 12:50 PM (IST)
Hero Image
गोली के छर्रे लगने से युवक घायल हो गया।

 जागरण संवाददाता, बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर एक गार्ड ने शनिवार की रात अपने ही सहकर्मी के बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घायल का पिता विजय कुमार दुबे निवासी लखनहट थाना नगर भी आर्मी से रिटायर होकर एफसीआई में गार्ड की नौकरी करते हैं। रात में वह ड्यूटी जा रहे थे तभी बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें- जेल में बंद बदमाश ने कार्रवाई से बचने के लिए रची ऐसी साजिश, जानकर पुलिस के उड़े होश

उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और उनकी बाइक और मोबाइल फोन एफसीआई गेट के अंदर रखवा दिया गया। इलाज के दौरान परिवार के लोग पहुंच गए। इलाज के बाद डॉक्टर ने घर जाने की इजाजत दे दी।

इसे भी पढ़ें- गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ होंगे पीएम मोदी के प्रस्तावक, श्रीराम मंदिर का मुहुर्त निकालने के साथ कराई थी प्राण-प्रतिष्ठा

बताया जा रहा है कि घायल गार्ड का बेटा अनुराग दुबे पिता की बाइक और मोबाइल लेने एफसीआई गोदाम पहुंचा। जहां गेट के अंदर ड्यूटी कर रहे दूसरे गार्ड से विवाद हो गया।

आरोप है कि अंदर से गार्ड ने फायर कर दिया,जिसमें अनुराग को बांह में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि अभी तक की छानबीन में हवाई फायरिंग की बात सामने आ रही है। सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।