Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ की टीम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

शनिवार को रेलवे स्टेशन बस्ती पर लखनऊ की टीम पहुंची।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 01 Dec 2018 11:18 PM (IST)
Hero Image
लखनऊ की टीम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

बस्ती : शनिवार को रेलवे स्टेशन बस्ती पर लखनऊ की टीम पहुंची। यहां सीनियर डीएसओ अनिल कुमार और सीनियर डीएन पीके ¨सह ने निरीक्षण कर हाल जाना। उन्होंने बताया कि बस्ती और खलीलाबाद के मध्य रेलवे ट्रैक पर घटनाएं अधिक हो रही है। जिसमें मृत्यु दर अधिक है। वर्ष भर के आकड़े में 100 से अधिक लोग दुर्घटना में मारे गए हैं। टीम ने बताया कि वह प्वाइंट देखा जा रहा कि किन वजहों से ये हादसे हो रहे। इसकी रोकथाम के उपाय ढूढे जाएंगे। हर ¨बदु पर विश्लेषण किया जा रहा है। टीम ने अप ट्रैक और डाउन ट्रैक को गहनता से देखा। बस्ती से खलीलाबाद और फिर बस्ती से बभनान तक घटना जहां अधिक होती है वह क्षेत्र भी चिह्नित किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें