Move to Jagran APP

Accident in Basti: अनियंत्रित कार की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत, मचा हड़कंप

Accident in Basti उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में फेरीवाले की मौत हो गई है। पुलिस ने उसकी पहचान कानपुर देहात निवासी अरविंद सिंह के रुप में की है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार उसे टक्‍कर मारा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 28 Jun 2024 12:43 PM (IST)
Hero Image
बस्‍ती में सड़क हादसा होने के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण

 जागरण संवाददाता,पुरानी बस्ती। फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह छह बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव के निकट बस्ती की तरफ साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मौके पर ही साइकिल सवार की मृत्यु हो गई, वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

गोरखपुर बस्ती लेन पर बस्ती की तरफ साइकिल से जा रहा फेरीवाला जैसे ही परसा हज्जाम गांव के पास पहुंचा, अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। कार की ठोकर से साइकिल सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ LDA में बड़ा घोटाला..., अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजक्‍ट की फाइल गायब, रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

वहीं कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुंडेरवा थाने के उप निरीक्षक कृष्ण कांत तिवारी,आरक्षी विशाल चौधरी व हरिकेश यादव मौके पर पहुंचे, मगर तब तक साइकिल सवार की मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर थाने के जलालपुर गांव निवासी 34 वर्षीय अरविंद सिंह पुत्र शीतराम सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की तो मौके पर क्षतिग्रस्त कार के साथ मिले उसके चालक जुल्फिकार अहमद अंसारी निवासी नौरंगाबाद थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें-अब गर्मी में गश खाकर नहीं गिरेंगे ट्रैफिक संभालने वाले जवान, मिला खास हेलमेट

उप निरीक्षक ने बताया कि अरविंद के साइकिल पर रखे सामान से पता चला कि वह फेरी लगाता था। दुर्घटना की जानकारी उसके स्वजन को दे दी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।