Move to Jagran APP

Basti News: धान की नर्सरी की रखवाली करने गए बुजुर्ग की हत्या, बिस्तर पर फैला खून देख कांप गए लोग

उत्‍तर-प्रदेश के बस्‍ती जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग की खेत में बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। सुबह चारपाई पर उसका शव खून से सना हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 12 Jul 2024 12:54 PM (IST)
Hero Image
बस्‍ती में मृतक बिहारी की फाइल फोटो। जागरण

 जागरण संवाददाता,दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र सांडपुर गांव के बाहर बंटाई के खेत में धान के नर्सरी की रखवाली करने गये एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उसका शव छप्पर में चारपाई पर मिला। सिर में बाएं कनपटी पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। बिस्तर पर खून फैला हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वजन से घटना की जानकारी ली। वहीं फारेसिंक टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य संकलित किए।

सांडपुर निवासी 60 वर्षीय बिहारी गांव के दक्षिण रोज की भांति गांव के ही श्याम सुन्दर सिंह से बंटाई पर लिए गए खेत में धान के नर्सरी की रखवाली करने के लिए आते थे। वहां वह एक झोपड़ी बना कर रात में उसी में सोते भी थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर से खाना खाकर वह गए थे।

इसे भी पढ़ें-VIDEO: कुशीनगर में एक ही घर से निकले 150 जहरीले सांप, मचा हड़कंप, दहशत में लोग

शुक्रवार की सुबह सात बजे उनके बड़े भाई झिनकान चाय लेकर वहां पहुंचे और बिहारी को आवाज दी। जब वे चारपाई से नहीं उठे तो उनके ऊपर से कम्बल हटाया। उनकी हालत देख वह स्तब्ध रह गए।

बिस्तर पर मृत पड़े भाई के सिर के बाएं कनपटी पर गंभीर चोट के निशान व बिस्तर पर फैले खून देख वह समझ गए कि किसी ने उनके भाई की हत्या कर दी है। कनपटी पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था।

इसे भी पढ़ें-रील बनाने के चक्कर में चली गई तीन किशोरों की जान, एक ने कैंसर को दी थी मात लेकिन रफ्तार बन गया काल

 मौके पर पहुंचे दुबौलिया के थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पांडेय ने शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान पास में ही गन्ने के खेत में खून मिला है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या गन्ने के खेत में करने के बाद मृतक को लाकर बिस्तर पर लिटा दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।