Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यात्रियों को सहूलियत,रेलवे स्टेशन से चलेंगी छह रोडवेज बसें

बस्ती स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को सवारी के लिए परेशान होना पड़ता है। लोकल के लिए आसानी से सवारी मिल जाती हैं लेकिन लंबी दूरी जाने वाले यात्रियों को समस्या होती है। कोरोना काल में और अधिक परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन की पहल पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने स्टेशन पर छह बसों को लगा दिया है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 29 Dec 2020 05:44 PM (IST)
Hero Image
यात्रियों को सहूलियत,रेलवे स्टेशन से चलेंगी छह रोडवेज बसें

बस्ती : ट्रेन से सफर कर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को अब संसाधन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। स्टेशन से ही गंतव्य तक पहुंचने के लिए सरकारी सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए परिवहन निगम की छह बसें बस्ती रेलवे स्टेशन पर लगाई गई हैं।

बस्ती स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को सवारी के लिए परेशान होना पड़ता है। लोकल के लिए आसानी से सवारी मिल जाती हैं, लेकिन लंबी दूरी जाने वाले यात्रियों को समस्या होती है। कोरोना काल में और अधिक परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन की पहल पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने स्टेशन पर छह बसों को लगा दिया है। ये बसें सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेंगी। इसमें बस्ती स्टेशन से डुमरियागंज के लिए दो बसें और बस्ती स्टेशन से बांसी के लिए दो बसें सुबह छह बजे जाएंगी। बस्ती से डुमरियागंज के लिए तीन बजे और बस्ती से बांसी के लिए तीन बजे एक-एक बस रवाना होगी। यात्रियों को बैठने आदि समस्या पर आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव मय टीम सहयोग में रहेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ने बताया कि चालक, परिचालक और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ऐसा होने पर संबंधित जिम्मेदार माने जाएंगे।