Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Basti Accident: अनियंत्रित ऑटो की चपेट में टोल कर्मी की मौत, अस्‍पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बस्ती के चौकड़ी टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक टोलकर्मी की मौत हो गई। अनियंत्रित ऑटो ने टोलकर्मी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ऑटो वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 14 Sep 2024 12:32 PM (IST)
Hero Image
टोलकर्मी की मौत से हड़कंप मच गया है। जागरण

 जागरण संवाददाता, बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे अनियंत्रित ऑटो की ठोकर से टोलकर्मी की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वह टोल प्लाजा पर वाहनों को लेन में जाने के लिए नियंत्रित कर रहा था।

हरैया थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र सिंह चौकड़ी टोल प्लाजा पर काम करते थे। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह से ही अपने निर्धारित लेन से गुजरने वाहनों को चलने के लिए नियंत्रित कर रहे थे।

अचानक से अयोध्या की तरफ से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने टोल पर खड़े शैलेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे वह आगे जा रही ऑटो में जा भिड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें-गोंडा रेल हादसे से पहले लाइन में तकनीकी गड़बड़ी बताने वाला कीमैन बर्खास्त, रेल आवास वापस करने का निर्देश

उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। साथी टोल कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक छावनी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना की वजह बने दोनों ऑटो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-स्कूल कैंपस में तेंदुआ देख मचा हड़कंप, शिक्षक और कर्मचारियों ने 'क्लास' में छुपकर बचाई जान