Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Basti Car Accident: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुर्घटना हाईवे पर कप्तानगंज के ककुआ रावत गांव के पास हुई। चाचा- भतीजा साइकिल से धान के खेत में कटे फसल को लेने के लिए जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Wed, 15 Nov 2023 02:26 PM (IST)
Hero Image
सीएचसी कप्तानगंज पर राेते बिलखते स्वजन व मृतकों की फाइल फोटो। जागरण

जागरण संवाददाता, गौरा (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चाचा भतीजा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

यह है मामला

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी 45 वर्षीय प्रेम सागर पुत्र रामचंद्र अपने भतीजे 14 वर्षीय प्रमोद पुत्र रवि निषाद के साथ साइकिल से खेत में कटे धान का बोझा बनाने के लिए घर से निकले थे। अभी वे घर से कुछ दूर पहुंचे ही थे कि अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. अहमद फरदीन ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें, जुआरियों के खिलाफ एक्शन में बस्ती पुलिस, दीपावली में जुआ खेलने वाले 28 लोगों को किया गिरफ्तार; ये है पूरा मामला

सूचना मिलते ही स्वजन व गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिवार के दो लोगों की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों की चीख पुकार सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद हर कोई गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें, पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

प्रेम सागर की पत्नी पूजा, पुत्र आदर्श, पुत्री कविता, रानी व सपना तथा प्रमोद के पिता रवि, मां सुशीला देवी तथा भाई आशीष का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रेमसागर के भाई रवि कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें