Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जुआरियों के खिलाफ एक्शन में बस्ती पुलिस, दीपावली में जुआ खेलने वाले 28 लोगों को किया गिरफ्तार; ये है पूरा मामला

जुआरियों के खिलाफ बस्ती पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने 28 आरोपितों को तास के पत्तों व रुपये के साथ दबोचा है। 17 लोगों को महराजगंज बाजार में स्थित एक आरा मशीन परिसर से उठाया गया तो अन्य 11 लोगों को सोनहा पुलिस ने असनहरा बाग में जुआ खेलते समय दबोचा। पुलिस की अचानक छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Wed, 15 Nov 2023 02:04 PM (IST)
Hero Image
दीपावली में जुआ खेलने वाले 28 लोगों को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण टीम, बस्ती। बस्ती जिले में दीपावली पर जुआ खेलना महंगा पड़ गया। जुआ खेलने के आरोप में दो थाना क्षेत्रों में 28 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से एक लाख 51 हजार 420 रुपये व तास के पत्ते बरामद किए गए हैं।

यह है मामला

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में स्थित एक आरा मशीन परिसर से सोमवार की शाम 17 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से ताश की दो गड्डी के अतिरिक्त एक लाख तीस हजार पांच सौ चालीस रुपये बरामद किए गए। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने चौकी प्रभारी महराजगंज पंकज कुमार त्यागी व पुलिस टीम के साथ रात लगभग 9.30 बजे बड़ौदा यूपी बैंक के निकट आरा मशीन परिसर में छापेमारी किया।

पुलिस को देखते ही जुआरियों में भागमभाग

अचानक पहुंची पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास तो किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इनमें पिंटू वर्मा, डब्लू, अमरसेन,सत्य प्रकाश, शिवानंद, संजय कुमार, राजेश कुमार, फिरोज अहमद निवासी महाराजगंज, विनोद कुमार, रामकिशोर, धर्मेंद्र कुमार, निवासीगण तेलियाडीह, इंद्रदेव, राजेन्द्र प्रसाद निवासीगण पिकौरासानी, पंकज कुमार, बुझारत, शिवकुमार निवासीगण नेउरीगाड़ा, बृजेश कुमार निवासी कप्तानगंज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: बहन पर तेजाब फेंकने वाले युवक को भाइयों ने दी खौफनाक मौत, 12 साल से बदले की आग में जल रहे थे

बड़ों को छोड़ा, छोटों का चालान

सोनहा पुलिस ने असनहरा बाग में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा। उनके पास से तास के पत्ते के अलावा 20,880 रुपये बरामद किए गए। दीपावली पर असनहरा पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर एक बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। यहां कई वर्ष से दीपावली में तीन दिन तक जुआ खेला जाता है, जिसमें कई जुआरियों की कई टीमें भाग लेती हैं। सोमवार को इस बारे में कुछ लोगों ने इस संबंध में ट्वीट कर इसका विरोध किया। उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद रात में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें