Move to Jagran APP

Basti News: बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्‍या की आशंका

उत्‍तर-प्रदेश के बस्‍ती जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बस्ती- गोरखपुर फोरलेन पर खझौला गांव के निकट महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव खून से पूरी तरह लतपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोट के निशान भी मिले हैं जिसे देखकर हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्‍त नहीं पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Thu, 04 Jul 2024 01:12 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 01:12 PM (IST)
शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सांकेतिक तस्‍वीर

 जागरण संवाददाता, पुरानी बस्ती। फोरलेन पर गुरुवार की सुबह छह बजे मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खझौला गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव खून से लतपथ मिला है। महिला के कपड़े अस्तव्यस्त हालत में हैं। वहीं आस पास के लोगों को भी घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराने की कोशिश की, मगर कुछ पता न चल सका। ऐसे में शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया है।

इसे भी पढ़ें- यूपी में आठ तक बरसेंगे जमकर मेघ, लखनऊ-गोरखपुर सहित इन 60 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

बस्ती- गाेरखपुर लेन पर खझौला गांव के निकट कुछ लोगों ने जब महिला का शव देखा तो गांव के प्रधान को सूचना दी। प्रधान अंकुर ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसके कपड़े अस्तव्यस्त हालत में मिले हैं। शरीर पर लाल रंग का बार्डर वाला ब्लाउज है।

इसके अलावा नीले रंग की साड़ी मिली है। उसके एक हाथ में गोदना का निशान है। मृतक की उम्र 50 के करीब बताई जा रही है। खझौला चौकी के उपनिरीक्षक कृष्णकांत तिवारी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आस पास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की,मगर कोई कुछ भी बता न सका।

इसे भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में मवेशी के लिए घास काटने गई महिला को कुत्तों ने नोचा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

उप निरीक्षक के अनुसार महिला की मृत्यु किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है, वहीं आस पास के लोगों को आशंका है कि महिला के शव को यहां लाकर फेंका गया है। बहरहाल पुलिस अभी महिला के शव की पहचान कराने में लगी है। इसी कारण से उसे मर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.