Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhadohi Accident: बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत; एक की हालत गंभीर

यूपी के भदोही में सोमवार की सुबह बारातियों को लेकर वापस लौट रही बोलेरो असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। चालक शिवचरन बिंद दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार उनका दामाद महेंद्र कुमार बिंद गंभीर रूप घायल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

By Mohammad Ibrahim Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 22 Apr 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
कोईरौना थाना क्षेत्र के रइयापुर गांव में सड़क के किनारे पेड़ से भिड़ी बोलेरो।- जागरण

संवाद सूत्र, ऊंज (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के रैयापुर गांव के पास सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बारातियों को लेकर वापस लौट रही बोलेरो असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इससे चालक शिवचरन बिंद दरोगा 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार उनका दामाद महेंद्र कुमार बिंद 28 वर्ष गंभीर रूप घायल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी शिवचरन बिंद के बड़े पुत्र बालमुकुंद बिंद बारात प्रयागराज जिले के हंडिया थानांतर्गत कागापुर गांव निवासी ज्ञानधर बिंद के यहां रविवार को गई थी। सोमवार को वापस लौटते समय वह खुद ही बोलेरो चला रहे थे। जैसे ही रैयापुर गांव के समीप पहुंचे अचानक झपकी आ जाने से बोलेरो असंतुलित हो गई। वह जब तक संभाल पाते सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा जाने से अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसी में सवार उनका दामाद कोइरौना थाना क्षेत्र के जाजपुर निवासी महेंद्र गंभीर रूप घायल हो गया। हालांकि अन्य सवार सुरक्षित बच गए। टक्कर होते ही सवारों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों व पुलिस के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईरौना पहुंचाया गया। जहां से घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक को तीन पुत्र व दो दो पुत्री हैं। बड़े पुत्र की शादी करने गए थे। पत्नी उर्मिला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

मंगल गीत की जगह करुण क्रंदन, गम में बदली खुशी

रविवार को गई बारात के बाद सोमवार को परिवार के सदस्यों सहित घर पर जुटे रिस्तेदार बारात वापस आने व दुल्हन के स्वागत की तैयारी में लगे थे। मंगल गीत गाये जा रहे थे। इस बीच अचानक घटी घटना की जानकारी होते ही मंगल गीत करुण क्रंदन में बदल गया। हंसी-खुशी का चल रहा माहौल गम में बदल गया।

यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष की अकड़ ने उजाड़ दी सिपाही की दुनिया, तबयीत अधिक बिगड़ने पर ज्योति अपने पति सिपाही विकास को ही पुकारती रही

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें