Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वाराणसी के इन स्कूलों की छिन सकती है मान्यता, प्राचार्यों के वेतन रोकने की भी होगी कार्रवाई; जानें एक्शन के पीछे का कारण

UDISE Portal बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय को भौतिक संसाधनों के साथ ही शिक्षक व बच्चों की संख्या नाम योग्यता से लेकर संपूर्ण विवरण अपलोड किया जाना है। इसे लेकर विभाग की ओर से बार-बार दिशा निर्देश भी जारी किया जा रहा है। 172801 छात्र-छात्राओं का विवरण पोर्टल से गायब है।

By Mohammad Ibrahim Edited By: riya.pandey Updated: Sat, 06 Jan 2024 03:07 PM (IST)
Hero Image
यू-डायस पोर्टल से 1.72 लाख विद्यार्थियों का विवरण गायब

संवाद सहयोगी, ज्ञानपुर (भदोही)। UDISE Portal: यू-डायस पोर्टल पर बेसिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक शिक्षा, मदरसा बोर्ड व अन्य शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत 1.72 लाख छात्र-छात्राओं का डाटा गायब है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से लापरवाही की जा रही है।

विशेषकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ओर से छात्रों का विवरण दर्ज करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लापरवाह बने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण तो राजकीय व शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों के वेतन रोकने तक की कार्रवाई तय की जाएगी।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय को भौतिक संसाधनों के साथ ही शिक्षक व बच्चों की संख्या, नाम, योग्यता से लेकर संपूर्ण विवरण अपलोड किया जाना है। इसे लेकर विभाग की ओर से बार-बार दिशा निर्देश भी जारी किया जा रहा है।

172801 छात्र-छात्राओं का विवरण गायब

इसके बाद भी स्थिति यह है कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, मदरसा शिक्षा बोर्ड व अन्य बोर्ड के अंतर्गत संचालित 1907 विद्यालयों में अध्ययनरत 417881 छात्र-छात्राओं में से 245163 छात्र-छात्राओं का विवरण ही यू-डायस पोर्टल पर दर्ज हो सका है। 172801 छात्र-छात्राओं का विवरण पोर्टल से गायब है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन बच्चों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने में लापरवाही की गई। विवरण दर्ज करने के लिए 31 दिसंबर तक का ही समय तय किया गया था। जबकि यू-डायस पोर्टल पर विवरण न दर्ज होने से ऐसे छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

आश्रम पद्धति विद्यालय ने नहीं शुरू किया काम

समाज कल्याण विभाग से संचालित आश्रम पद्धति रयां में अध्ययनरत एक भी छात्र-छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। विद्यालय की ओर से लापरवाही की जा रही है। जबकि पोर्टल पर विवरण दर्ज न होने से छात्र-छात्राओं को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

विद्यालय - पंजीकृत छात्र - विवरण पूर्ण - विवरण अपूर्ण

बेसिक स्तर - 268467 - 189637 - 78830

माध्यमिक स्तर - 137002 - 49671 - 87313

मदरसा - 12412 - 5754 - 6658

भदोही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के अनुसार,  31 जनवरी तक यू डायस प्लस पोर्टल पर 2023-24 का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया था। विवरण दर्ज करने में लापरवाह विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। विशेषकर मान्यता प्राप्त विद्यालय अधिक हैं। जिनके मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें:

सावधान! मिलावट के साथ बिक रहे दुग्ध उत्पाद, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में 31 फेल; दुकानदारों पर 4 लाख 90 हजार का जुर्माना

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें