Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

घाट पर अग्नि देने को तय हो दाम, दिया पत्रक

इससे अग्नि देने वालों से आए दिन विवाद होता है।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 07 Jul 2022 04:39 PM (IST)
Hero Image
घाट पर अग्नि देने को तय हो दाम, दिया पत्रक

घाट पर अग्नि देने को तय हो दाम, दिया पत्रक

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए शव को मुखाग्नि देने के नाम पर मनमानी वसूली की जाती है। इससे अग्नि देने वालों से आए दिन विवाद होता है। गोपीगंज नगर के सभासद संतोषचंद्र मोदनवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रक देकर घाटों पर रेट तय करने की मांग की है। कहा कि घाट पर नगर सहित दूरदराज के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। अंतिम क्रिया के वक्त अग्नि देने के नाम पर मोलभाव और बदसलूकी की जाती है। पांच हजार से शुरुआत ही होती है। एक तो लोग अपने स्वजन के जाने से दुखी रहते हैं, घाट पर आकर उन्हें अनावश्यक परेशान होना पड़ता है। वाराणसी की तर्ज पर जिले के घाटों पर भी सरकार व जिला प्रशासन को रेट तय करना चाहिए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें