Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई से जिले में आने वालों की कराई गई थर्मल स्क्रिनिग

मुंबई केरल गुजरात सहित देश के कई प्रांतों में कोरोना की नई लहर से अफ

By JagranEdited By: Updated: Wed, 03 Mar 2021 08:54 PM (IST)
Hero Image
मुंबई से जिले में आने वालों की कराई गई थर्मल स्क्रिनिग

जासं, भदोही : मुंबई, केरल, गुजरात सहित देश के कई प्रांतों में कोरोना की नई लहर से अफरा-तफरी मचा हुआ है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा पुन: सक्रिय हो गया है। प्रभावित प्रांतों आने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मुंबई से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रिनिग कराई गई। इस दौरान 72 यात्रियों की जांच कर उनका नाम पता दर्ज किया गया। जांच में किसी यात्री में बीमारी के लक्षण नहीं मिले।

नोडल अधिकारी व सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके सिंह ने बताया कि केरल व मुंबई से आने वाले यात्रियों की जांच के निर्देश हैं। वाराणसी-जंघई रेलखंड पर केरल की कोई ट्रेन नहीं है जबकि मुंबई के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो ट्रेनें हैं। वर्तमान में कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रियों की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली डाउन गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्रियों की जांच की जाएगी। पिछले दो सप्ताह से देश के विभिन्न प्रांतों में कोरोना के नए केस मिलने व कुछ शहरों में रात को लाकडाउन लगने के बाद से ही प्रदेश सरकार के कान खड़े हो गए थे। इस क्रम में बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है। भदोही स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाए गए थे। डा. नीलेश जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिग की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें