Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने बताया सपा के ‘पीडीए’ का नया फुल फॉर्म, कहा- यह बात जयंत को समझ में आ गई इसलिए…

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्षी दलों के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति। उनकी नियति भी ठीक नहीं लगती। इन हालात में उत्तर प्रदेश में इन तीनों दलों का कोई खाता तक खुलने वाला नहीं है। सभी 80 सीटों पर भाजपा गठबंधन जीत हासिल करेगा।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 27 Mar 2024 04:48 PM (IST)
Hero Image
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने बताया सपा के ‘पीडीए’ का नया फुल फॉर्म।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्षी दलों के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति। उनकी नियति भी ठीक नहीं लगती। इन हालात में उत्तर प्रदेश में इन तीनों दलों का कोई खाता तक खुलने वाला नहीं है। सभी 80 सीटों पर भाजपा गठबंधन जीत हासिल करेगा। 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए का नारा दे रहे हैं। इस नारे का असली फुल फार्म परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। अखिलेश को अपने परिवार के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता है। यही कारण है कि टिकट वितरण को लेकर भी चाचा भतीजे में जंग छिड़ी है। रोजाना प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। सपा को प्रदेश में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने नुमाइश ग्राउंड में आयोजित भाजपा और रालोद की संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आज विपक्ष मे हैं उन्होंने सत्ता में रहते हुए जमकर घोटाले किए। उनके घोटालों की जांच हो ही है तो वे घबराए हुए हैं। घबराकर भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गए, लेकिन यह एका कुछ दिन ही चला। फिर से वे बिखर गए हैं। जयंत चौधरी को ये बात समझ में आ गई और वे समय रहते भाजपा के साथ आ गए।

यह भी पढ़ें: बीजेपी से ट‍िकट कटने के बाद वरुण गांधी का पहला र‍िएक्‍शन, पीलीभीत से चुनाव लड़ने को लेकर कर द‍िया ये बड़ा एलान