Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: शादी में मनचाही कार नहीं मिली तो बौखला गया दूल्हे का भाई, दुल्हन से की ऐसी हरकत कि बंधक बनी पूरी बरात

Bijnor Update News मनपंसद कार नहीं मिलने पर भड़का दूल्हे का भाई बिना दुल्हन लौटी बरात। शादी के दहेज में दूल्हे को वैगनआर कार दी गई थी लेकिन दूल्हे का भाई इस गाड़ी को लेने के लिए तैयार नहीं था। रात में जब बरात खाना खाने के बाद जाने की तैयारी कर रही थी तभी दूल्हे के भाई ने नई वैगनआर कार को मैरिज होम की दीवार में टकरा दिया।

By Birendra Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 07 May 2024 08:56 AM (IST)
Hero Image
मनपंसद कार नहीं मिलने पर भड़का दूल्हे का भाई, बिना दुल्हन लौटी बरात

संवाद सूत्र जागरण कोतवाली देहात/बिजनौर। शादी में मनचाही कार न मिलने पर दूल्हे के भाई ने शादी में मिली कार की दीवार में टक्कर मार दी। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बना लिया और रुखसत हो चुकी दुल्हन को अपने साथ वापस ले आए। सोमवार को देर शाम दोनों पक्षों में फैसला हुआ और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौटी।

थाना क्षेत्र के एक गांव में जनपद अमरोहा के ग्राम से बरात आई थी। बताया जाता है कि दहेज में वैगनआर कार दी गई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष इसे लेकर खुश नहीं था। रविवार रात बरात के खाना खाने के बाद दूल्हे के भाई ने दहेज में मिली वैगनआर को बैकंट हाल में ही दीवार में टक्कर मार दी। इसके बाद अफरा तफरी मच गई।

कार दीवार में मारने के बाद समझाया

बरात में आए संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। इसके बाद देर रात बरात रुखसत हो गई। जैसे ही बरात तीन किलोमीटर दूर पहुंची। बताया जाता है कि दूल्हे के भाई ने दुल्हन के साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद दुल्हन ने अपने परिजनों को सूचना दी। जिस पर स्वजन ने बचे रह गए बरातियों को बंधक बना लिया।

ये भी पढ़ेंः साहब! आठ बजे उठती है पत्नी, मैं भूखा दफ्तर जाता हूं, अब छुटकारा चाहिए, मथुरा में पति की पीड़ा सुनकर दंग रह गईं पुलिस अधिकारी

ये भी पढ़ेंः Agra: 'स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने पर 11 लाख का इनाम', कौन हैं होतम सिंह जिसने किया ये एलान

स्वजन दुल्हन को अपने साथ वापस ले आए और विदा करने को मना कर दिया। सोमवार को पूरा दिन बैठक चलती रही। कई राजनीतिक रसूख वाले लोग भी फैसला कराने पहुंचे। देर शाम दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौटी। थानाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें