Move to Jagran APP

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने पर सम्मान

नजीबाबाद स्थित विवेकानंद एजुकेशन एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मूलचंद एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न नामचीन शिक्षण संस्थाओं में सेवारत रहते शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे शिक्षक वर्ग एवं सामाजिक सेवाओं में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM (IST)
Hero Image
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने पर सम्मान

बिजनौर, जागरण टीम। नजीबाबाद स्थित विवेकानंद एजुकेशन एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मूलचंद एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न नामचीन शिक्षण संस्थाओं में सेवारत रहते शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे शिक्षक वर्ग एवं सामाजिक सेवाओं में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्कूल के प्रबंधक अनिल चौहान एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक समाज बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है। जीवन में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आयोजक संस्था के डा.अनुराग ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली शख्सियतों एवं प्रतिभाओं को संस्था द्वारा समय समय पर सम्मान एवं प्रोत्साहन देने की बात कही। कार्यक्रम में शामिल हुए सुचित्रा मालवीय, अनुरूप चित्रा, अनुपम शर्मा, रंजन त्यागी, रीता कोचर, ज्योति घई, कुंवर अजीत सिंह, अनिल बिजौला, सिद्धार्थ जुआल, आकाश डबराल, आकाश रावत, सुनील सिंह, मधुसूदन अधिकारी, विनय पुनिया समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आए सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ मौजूद था। तीरंदाजी टीम रवाना

एसबीडी महिला डिग्री कालेज की चार खिलाड़ियों की टीम तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को रवाना हुई। अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 23 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी। कालेज की शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर नगमा परवीन के नेतृत्व तथा कोच दयानन्द के मार्गदर्शन में टीम रवाना हुई है। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्या अर्चना सिंह तथा समस्त स्टाफ ने सभी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।