Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NDA या I.N.D.I.A, क‍िस गठबंधन के साथ जाएंगे चंद्रशेखर? नगीना सीट से जीत दर्ज करने के बाद बताई आगे की रणनीत‍ि

ASP Chandrashekhar Interview 2009 में गठित हुई सीट पर चंद्रशेखर चौथे सांसद हैं। नगीना लोकसभा सीट काष्ठकला और ब्रश कारोबार के लिए मशहूर है तो यहां पर नदियों की बाढ़ का दंश भी है। पांच प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर चुनाव जीतने वाले चंद्रशेखर अब अब संसद में नगीना की आवाज उठाएंगे। जनता को उनसे उम्मीदें भी बहुत हैं। प्रस्तुत हैं चंद्रशेखर से बातचीत और उनके मुद्दे

By Ajeet Chaudhary Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:47 AM (IST)
Hero Image
2009 में गठित हुई सीट पर चंद्रशेखर चौथे सांसद हैं।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़े चंद्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सांसदी अपने नाम की। एनडीए और इंडिया गठबंधन के मजबूत प्रत्याशियों और बसपा प्रत्याशी के भी चुनाव मैदान में होने के बावजूद जनता उनके साथ खड़ी रही और डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव में जिताया।

2009 में गठित हुई सीट पर चंद्रशेखर चौथे सांसद हैं। नगीना लोकसभा सीट काष्ठकला और ब्रश कारोबार के लिए मशहूर है तो यहां पर नदियों की बाढ़ का दंश भी है। पांच प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर चुनाव जीतने वाले चंद्रशेखर अब अब संसद में नगीना की आवाज उठाएंगे। जनता को उनसे उम्मीदें भी बहुत हैं। प्रस्तुत हैं चंद्रशेखर से बातचीत और उनके मुद्दे

सवाल: आप बाहर से आए और चुनाव जीत गए। जनता ने आपको बाहरी प्रत्याशी नहीं माना। ऐसा कैसे हो गया।

जवाब: मेरे जैसे लोग बाहर के नहीं होते वे जनता के बीच के ही होते हैं। मैंने हर छोटे-बड़े मुद्दे पर जनता की आवाज उठाई और जनता के लिए खड़ा हुआ। मुझे जनता ने ही चुनाव लड़ाया। कभी किसी ने बाहरी प्रत्याशी होने की तो बात ही नहीं कही।

सवाल: बिजनौर: वर्तमान समय गठबंधन की राजनीति का है। आप एनडीए या इंडिया किस गठबंधन के साथ जाना पसंद करेंगे।

जवाब: मैं अकेला चुनाव नहीं लड़ा हूं। जिसने भी मुझे वोट दिया है वह भी मेरे लिए एक तरह से चुनाव ही लड़ा था। मैं एक पार्टी से चुनाव लड़ा। मैं अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करूंगा। अकेले कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा।

सवाल: आपको इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं किया गया। क्या इंडिया गठबंधन के नेताओं से अब भी संपर्क में हैं।

जवाब: अगर मुझे भी इंडिया गठबंधन में शामिल किया जाता तो प्रदेश का चुनाव परिणाम कुछ और ही होता। इंडिया के नेताओं ने तो मेरी मजाक उड़ाने में और कटाक्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे भाजपा के बजाए मुझे हराने में लगे रहे। पार्टी के नेताओं के साथ ही आगे की बात करेंगे।

सवाल: आप लगभग चार साल से क्षेत्र में हैं। विकास के एजेंडे तो बनाए लिए होंगे। अब क्या करना है।

जवाब: बिजनौर जिले में खेती किसानी से ही लोगों की आमदनी है, लेकिन यहां उद्योगों के लिए भी बहुत संभावनाएं हैं। मैं शिक्षा, विकास और रोजगार के लिए काम करूंगा। भाई और बेटा बनकर जनता के लिए इतना काम करूंगा कि जनता याद रखेगी।

सवाल: युवाओं ने आपको खुलकर चुनाव लड़ाया। युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने को क्या करेंगे।

जवाब: नगीना लोकसभा सीट पर काष्ठकला और ब्रश उद्योग का काम बड़े पैमाने पर होता है लेकिन इनके लिए कोई यहां उद्यमियों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। कोई इंडस्ट्रियल एरिया तक नहीं है। सबसे पहले इंडस्ट्रियल एरिया पर काम किया जाएगा। इससे नए उद्योग आएंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मायावती की बेचैनी बढ़ाने वाली है चंद्रशेखर की जीत, आकाश आनंद की आक्रामकता भी नहीं दिखा पाई असर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर