Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विश्व शांति के लिए महापुराण यज्ञ का आयोजन

एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा दरबार फुलसंदा में कोरोना महामारी से छुटकारा पाने एवं विश्व शांति के लिए 11 दिवसीय ऋगवेद महापुराण यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 30 Jun 2021 10:48 PM (IST)
Hero Image
विश्व शांति के लिए महापुराण यज्ञ का आयोजन

बिजनौर, जेएनएन। 'एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा' दरबार फुलसंदा में कोरोना महामारी से छुटकारा पाने एवं विश्व शांति के लिए 11 दिवसीय ऋगवेद महापुराण यज्ञ का आयोजन किया गया।

कोतवाली-नहटौर मार्ग स्थित फुलसंदा वाले बाबा के आश्रम में 29 जून से 9 जुलाई तक ऋगवेद महापुराण का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ का आयोजन वेद मंत्रों के साथ सुबह 6 से 10 बजे तथा शाम को 4 से 7 बजे तक विश्व शांति के लिए हरियाणा, बरनावा से आए आचार्य शोभित त्यागी, अमित शास्त्री व जयवीर शास्त्री द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण कर किया।

यज्ञ के दूसरे दिन सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि अच्छे कर्म करने और मनुष्य मात्र की सेवा से ही यज्ञ होता है। संसार में हमें पुण्य कर्मो का संचय करना चाहिए। वाद-विवाद व ईष्र्या द्वेष से बचना चाहिए, तभी जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है और वातावरण शुद्ध होता है। हवन-यज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी।

समस्याओं के निदान की मांग

बिजनौर : शिक्षामित्र-शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुचित मलिक ने लखनऊ संगठन की बैठक में प्रतिभाग करके लौटने पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गत दो माह में प्रदेश के शिक्षामित्रों द्वारा अपनी समस्याओं के निदान के लिए ट्विटर पर न्याय की आवाज उठाई तथा सरकार के संकल्प पत्र को पूरा करने की मांग की थी। कहा कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एमएलसी से मिला तथा टेट पास शिक्षामित्रों को अध्यापक पद पर समायोजित करने तथा नॉन टेट शिक्षामित्रों को शिक्षामित्र पद पर स्थायी कर सेवा नियमावली तैयार करते हुए नियत वेतनमान पर 12 माह 62 वर्ष सेवाकाल सुरक्षित करने का मांग पत्र सौंपा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें