Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फातिहा पढ़ने पहुंचे लोगों ने जब कब्र खुली देखी तो रह गए हैरान; कारी के शव की गर्दन थी गायब, तंत्र की आशंका

Bijnor News 85 साल की उम्र में 25 जुलाई को कारी सैफुर रहमान का निधन हुआ था। आज सुबह कुछ लोग उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। जब कब्र खुली देखी तो सभी चौंक गए। उन्होंने जब झांककर देखा तो शव की गर्दन नहीं थी। आशंका है कि तंत्र क्रिया के चक्कर में उनके शव के साथ ये हरकत की है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 12:49 PM (IST)
Hero Image
Bijnor News: कब्रिस्तान में कब्र को देखते लोग।

जागरण संवाददताा, बिजनौर। Bijnor News: हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी में कब्रिस्तान से कारी की कब्र खोलकर शरारती तत्व उनके शव की गर्दन काटकर ले गए। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने पर हलचल मच गई। दो महीने पहले उनका इंतकाल हुआ था। सूचना पर गांव और क्षेत्र के लोग जमा हो गए।

एएसपी सिटी समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तंत्र क्रिया के लिए गर्दन काटी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खारी के कब्रिस्तान में किया था दफन

खारी गांव के रहने वाले मशहूर कारी सैफुर रहमान का 85 साल में 25 जुलाई को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके शव को खारी स्थित कब्रिस्तान में ही दफना दिया गया था। सोमवार सुबह लोग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने गए। कारी सैफुर रहमान की कब्र खुली हुई थी। इस वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

शव की गायब थी गर्दन

लोगों ने गहराई से जांच की तो उनके पैरों तले की ज़मीन खिसक गई। कारी सैफुर रहमान के शव की गर्दन गायब थी। कोई उनकी गर्दन काट कर ले गया था। बाकी शाव का हिस्सा कब्र में मौजूद था। इस सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। गांव और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और हल्दौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और डाग स्क्वायड टीम ने जांच की। एएसपी सिटी ने बताया कि इसके पीछे तंत्र क्रिया होने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए किसी ने कारी की गर्दन काटी है। टीमें जांच में लगी है। कारी के बेटे फैजान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Dimple Yadav ने सरकार को घेरा; 'किसान सरकार से परेशान, एक देश-एक चुनाव की बात करने वाले हरियाणा-कश्मीर पर चुप'

ये भी पढ़ेंः UP News: 'अखिलेश की मानसिकता ही आपराधिक, विदेशों में भारत को बदनाम करते हैं राहुल गांधी' अरुण सिंह विपक्ष पर बरसे

बड़ी संख्या में लोग थे मुरीद

कारी सैफुर रहमान खारी स्थित मदरसे में ही वर्षों से पढ़ाते थे और उनके बिजनौर जिले नहीं बल्कि पूरे देश में उनके मुरीद थे। इस्लाम धर्म के बारे में उन्हें गहरी जानकारी थी। कारी सैफुर रहमान शरीफ और अच्छे इंसान थे।