Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी की इस सीट पर फेल हुई भाजपा और सपा दोनों की रणनीति, इस युवा ने दिग्गजों को पछाड़ा; अब जीत के करीब

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर रुझान आ चुके हैं। कई सीटों पर बड़ा उलटफेर भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार रुझानों में 35 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 34 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है जबकि सात सीटों पर कांग्रेस मजूबत नजर आ रही है। दो सीटों पर रालोद ने भी बढ़त बनाई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
यूपी की इस सीट पर फेल हुई भाजपा और सपा दोनों की रणनीति, इस युवा ने दिग्गजों को पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Lok Sabha Election Result 2024) उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर रुझान आ चुके हैं। कई सीटों पर बड़ा उलटफेर भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, रुझानों में 35 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 34 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है, जबकि सात सीटों पर कांग्रेस मजूबत नजर आ रही है। दो सीटों पर रालोद ने भी बढ़त बनाई है। एक सीट पर अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल आगे हैं।

इसके अलावा एक लोकसभा सीट ऐसी है, जहां पर न भारतीय जनता पार्टी और न ही समाजवादी पार्टी की कोई भी रणनीति काम आई। इस सीट पर एक युवा नेता ने शुरुआती रुझानों से लगातार बढ़त बना रखी है।

नगीना लोकसभा सीट (Nagina Lok Sabha Seat) पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एनडीए और इंडिया गठबंधन को करारी पटखनी देते नजर आ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद 136421 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के ओम कुमार दूसरे नंबर पर हैं।

2019 में BSP के गिरीश चंद्र ने जीती थी नगीना सीट

2019 में नगीना की जनता ने 568378 वोटों के साथ BSP के गिरीश चंद्र को विजयी बनाया था। गिरीश चंद्र ने भाजपा के डॉ यशवंत सिंह को 166832 वोटों से हराया था। डॉ यशवंत सिंह को 401546 वोट प्राप्त हुए थे।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया, चुनाव आयोग ये कही ये बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें