Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: कांग्रेस ने भाजपा को बताया दुष्कर्मियों की पार्टी, राय ने गिनवाए इन दो विधायकों के नाम

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। भाजपा के दो विधायक कुलदीप सेंगर और रामदुलारे दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। ऐसे में साफ है कि भाजपा दुष्कर्मियों की पार्टी है और भाजपा बेटी बचाओ का नारा देती है। यह बात शनिवार को एक बैंक्वेट हाल में हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

By Rajnarayan Kaushik Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:09 PM (IST)
Hero Image
भाजपा दुष्कर्मियों की पार्टी,इनसे बेटी बचाओ: अजय राय

जागरण संवाददाता, बिजनौर। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। भाजपा के दो विधायक कुलदीप सेंगर और रामदुलारे दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। ऐसे में साफ है कि भाजपा दुष्कर्मियों की पार्टी है और भाजपा बेटी बचाओ का नारा देती है। सच तो यह है कि कि बेटी को भाजपा नेताओं से बचाना है। यह बात शनिवार को एक बैंक्वेट हाल में हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया और ना ही पिछले कई साल से गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने अप्रैल में नलकूपों के बिजली बिल फ्री करने का ऐलान किया था, लेकिन नौ माह बीतने के बावजूद किसानों से नलकूपों के बिलों की वसूली की जा रही है। इससे किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहा। उन्होंने संसद में हमले की घटना की वकालत करते हुए कहा कि बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारों ने अपना विरोध जताने के लिए यह तरीका अपनाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को दुष्कर्मियों की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के दो विधायक कुलदीप और राम दुलारे दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। टिकट देते वक्त भाजपा ने इसे नजरअंदाज कर दिया। न्यायालय के आदेश पर इन दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ों यात्रा का मकसद अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है।

लत नीतियों की वजह से साक्षी ने संन्यास लिया

राज्यसभा में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री किए जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इससे पहले भाजपा नेता भी सदन के भीतर और बाहर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विरुद्ध टिप्पणी कर चुके है। जहां तक उप राष्ट्रपति की मिमिक्री से जाट बिरादरी के अपमान का सवाल है, तो अपमान देश की बेटी साक्षी मलिक का हुआ है। साक्षी मलिक ने देश के लिए मेडल जीता। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लिया है। 

पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान, प्रदेश उपाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, प्रदेश महासचिव तुककीमल खटीक,प्रदेश सचिव अनीस विशाल वशिष्ठ, मुदस्सिर जमा खां, मुनीश त्यागी, नजाकत अल्वी, हुमायूं बेग, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, उदय त्यागी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में समाजवादी पार्टी पर बैन… प्राण प्रतिष्ठा में न बुलाएं, भाजपा सांसद के बयान ने मचाई खलबली

यह भी पढ़ें: UP Politics : बिजनौर में बोले सीएम योगी, कहा- नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा ही चंगा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर