Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bijnor News: शादी के आठ महीने बाद व‍िवाह‍िता की मौत, ससुराल वालों पर हत्‍या का आरोप; पत‍ि ग‍िरफ्तार

यूपी के ब‍िजनौर में विवाहिता की संद‍िग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठ महीने पहले शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पति देवर और ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 25 Jul 2024 12:58 PM (IST)
Hero Image
विवाहिता की संद‍िग्‍ध परिस्थितियों में मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव कासमाबाद में बुधवार रात विवाहिता की संद‍िग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। पति, देवर और ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी 21 वर्षीय सोनिया पुत्री सर्वेश कुमार की शादी 29 नवंबर 2023 को स्योहारा के गांव कासमाबाद निवासी ऋतिक पुत्र विक्रम सिंह के साथ हुई थी। सोनिया के पिता सर्वेश कुमार ने बुधवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है।

ससुराल वालों पर हत्‍या का आरोप

सूचना पर सीओ सर्वम सिंह और थाना प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल वालों पर गला घोंटकर में हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मृतका के गले पर निशान मिले हैं। मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए ससुरालियां परेशान कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला घोटकर हत्या कर दी गई है।

छह के खि‍लाफ केस दर्ज

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, देवर, ससुर, ननद और चचेरा सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिषेक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  लव लाइफ में आया 'पड़ोसी' तो प्रेमी बना हैवान, प्रेम‍िका से सामूह‍िक दुष्‍कर्म; फ‍िर दी खौफनाक मौत